Friday, May 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

छात्रवृत्ति से लेकर बिरसा आवास तक, उपायुक्त ने कल्याण विभाग के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का दिया सख्त अल्टीमेटम।

May 8, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग का किया गया समीक्षात्मक बैठक

● सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षोपरांत दिया गया आवश्यक निर्देश

उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के तहत आमजनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कल्याण विभाग से चलाये जा रहें करीब 17 योजनाओं का समीक्षा किया गया एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु सक्रियता के साथ कार्य करते हुए लंबित योजना में आ रही समस्याओं का निराकरण कर ससमय निष्पादित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत बैठक में उपस्थित अन्य संबंधित पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं तथा कनीय अभियंताओं को दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्री-मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, साईकिल वितरण, बिरसा आवास, धुमकुड़िया भवन का निर्माण, वन अधिकार अधिनियम- 2006, PMJVK (एम०एस०डी०पी०) योजना, सरना घेराबन्दी, कब्रिस्तान घेराबन्दी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रावास जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, SC/ST अत्याचार अधिनियम, PM-JANMAN योजना, संविधान की धारा- 275 (1), PVTGs Entitlement Survey 2026 एवं SC/ST धार्मिक स्थल, श्मशान तथा मसना की घेराबंदी एवं सौंदर्यीकरण निर्माण आदि की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में कुल प्राप्त आवंटन के विरुद्ध व्यय किए गए राशि से उपायुक्त को अवगत कराया गया। प्रतिवेदनों से अवगत होने के पश्चात उपायुक्त द्वारा गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के तहत अब तक बचे योग्य लाभुकों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि सभी आवश्यक जांच करते हुए डीबीटी के माध्यम से छात्रवृति की राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार साइकिल वितरण योजना के तहत भी शेष योग्य लाभुक जिनको साईकिल योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका उनके बीच शीघ्र साईकिल वितरित करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा ऐसे सभी लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु सभी का भौतिक सत्यापन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बिरसा आवास, सरना स्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, मसना, धूमकुड़िया भवन निर्माण आदि के तहत योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने अथवा प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी गई। जो भी लंबित योजनाएं हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त श्री मित्तल द्वारा उपरोक्त विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को अब तक किए गए भुगतान राशि का किस्त वार स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन अधिकार अधिनियम 2006 समेत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के कंप्लीशन आदि की समीक्षा करते हुए कार्य संपन्न करने को लेकर निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) योजना अंतर्गत ग्राम बेलचंपा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए पेय जलापूर्ति का कार्य शीघ्र चालू करने को लेकर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गढ़वा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा अजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल गढ़वा प्रेम लाल सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!
Jharkhand

अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

May 7, 2026
बंगाल में ‘खूनी’ बदलाव: जीत के बाद हिंसा का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक की सरेआम हत्या!
Jharkhand

बंगाल में ‘खूनी’ बदलाव: जीत के बाद हिंसा का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक की सरेआम हत्या!

May 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
  • गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
  • अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.