Saturday, May 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर

खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने को उपायुक्त ने उतारा मैदान में 'Joint Enforcement Team'; दागी दुकानदारों को थमाया गया नोटिस

May 9, 2026
in Jharkhand, Top News
किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिलेभर में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम की सघन कार्रवाई, 94 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच में 33 में मिली अनियमितताएं*

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित वितरण पर सख्त निगरानी रखने हेतु दिए गए निर्देशों के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम (JET) द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 94 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में 33 प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, लाइसेंस कॉपी, पॉस मशीन एवं सूचना पट्ट के संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई। कई प्रतिष्ठानों में अभिलेखों के उचित संधारण में कमी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को समय पर एवं उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उर्वरकों की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने तथा अनियमित वितरण करने वालों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि *खरीफ सीजन को देखते हुए उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित जॉइंट इनफोर्समेंट टीम (JET) की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखने तथा अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।*

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाकर किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

राशन वितरण में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं: गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर PDS दुकानों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
Jharkhand

राशन वितरण में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं: गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर PDS दुकानों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

May 9, 2026
7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

May 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर
  • राशन वितरण में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं: गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर PDS दुकानों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.