▫️मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आमजनों के लिए हेल्प डेस्क का अधिष्ठापन
▫️हेल्प डेस्क मैनेजर किये गयें प्रतिनियुक्ति, SIR प्रक्रिया में आमजनों का करेंगे आवश्यक सहयोग
▫️हेल्पलाईन नं० 1950, ECI Net Mobile App एवं Book a call with BLO की सुविधाएं भी उपलब्ध
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के निहित निदेश के अनुपालन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों/मतदाताओं को हेल्पलाईन नं० 1950, ECI Net Mobile App एवं Book a call with BLO के प्रयोग के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु *समाहरणालय भवन, गढ़वा के प्रथम तल पर Block-C में कमरा संख्या-233 (DCC-1950)* में हेल्प डेस्क अधिष्ठापित कराया गया है।
यह हेल्प डेस्क कार्यालय अवधि में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026/Special Intensive Revision- 2026 (SIR- 2026) कार्यक्रम की समाप्ति तक कार्यरत् रहेगा। हेल्प डेस्क का कार्य करने हेतु कुल 4 हेल्प डेस्क मैनेजर की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनका कार्य आम नागरिकों को भारत निर्वाचन आयोग का *हेल्पलाईन नं० 1950, ECI Net Mobile App एवं Book a call with BLO* के प्रयोग के संबंध में अवगत कराते हुए मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यकम, 2026 में आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।










