Friday, May 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”

निर्वाचन सदन में मीडिया के लिए आयोजित एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शेड्यूल जारी; 5 अगस्त को प्रारूप प्रकाशन और 7 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

May 21, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में मीडिया के प्रतिनिधियों हेतु आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं प्रेस वार्ता को किया संबोधित
  • मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे
  • एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटेगा : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
  • ===================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक घर तक संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र के बीएलओ पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन सदन से मीडिया के प्रतिनिधियों हेतु आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

श्री के रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और सत्यापन करेंगे जिसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को होगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। नोटिस पीरियड तथा दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इस विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में नए मतदाताओं के आवेदन दावा एवं आपत्तियां दर्ज करने के क्रम में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर संकलित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं से बीएलओ का संपर्क नहीं हो पाएगा, उनके लिए विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं हटाया जाएगा और लोगों को भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।

श्री के रवि कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और विदेशी नागरिक इसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने मतदाताओं, कर्मियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें ताकि राज्य की मतदाता सूची अधिक स्वच्छ समावेशी एवं त्रुटिरहित बन सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Related Posts

क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Jharkhand

क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम

May 21, 2026
सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक
Jharkhand

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

May 20, 2026
ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”
  • क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.