- कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी
गढ़वा। दिनांक 02 जून 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशानुसार समाहरणालय, गढ़वा (जिला स्थापना शाखा) द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय जारी किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा (दिनांक 14.03.2026) पूर्व में कार्यालय आदेश के माध्यम से गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था।
उक्त आदेश के आलोक में समाहरणालय, गढ़वा कार्यालय से निर्गत पृथक आदेश (अपर समाहर्ता) पत्र के माध्यम से किए गए पुनः स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला स्थापना कार्यालय से जारी आदेश (दिनांक 14.03.2026) ही यथावत एवं मान्य रहेगा तथा उसी के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होगी।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, स्पष्टता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि संबंधित कार्यालयों में कार्य निष्पादन प्रभावी ढंग से जारी रह सके।










