Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त

मार्च महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मियों के कारण ग्रामीण विकास ठप; उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने जारी किया कड़ा आदेश— "अब बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही"

June 8, 2026
in Jharkhand, Top News
“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • ग्रामीणों के रोजगार हित सर्वोपरि : हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों में कार्य पर लौटने का अंतिम निर्देश
  • समय पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन सख्त, सेवा में नहीं लौटने पर होगी विधि-सम्मत कार्रवाई

गढ़वा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के सुचारू क्रियान्वयन एवं ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को पुनः सेवा में लौटने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश उप विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती प्रेमलता मुर्मू द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि मनरेगा एक माँग आधारित योजना है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों द्वारा कार्य की माँग किए जाने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। किंतु जिले में कार्यरत कुछ मनरेगा कर्मियों के मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण योजना के प्रभावी संचालन में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

हड़ताल के चलते मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन नहीं हो सका है। इसका सीधा असर ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर पड़ रहा है।

श्रीमती मुर्मू ने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में कार्यालय आदेश के माध्यम से सभी हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तत्काल सेवा पर लौटने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अब तक सभी कर्मी कार्य पर वापस नहीं लौटे हैं।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने हड़तालरत सभी मनरेगा कर्मियों को पुनः निर्देशित किया है कि वे पत्र निर्गत होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर अपनी सेवा में वापस लौटना सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर कर्मी सेवा पर वापस नहीं आते हैं, तो उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उप विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण गरीब परिवारों को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराना तथा मनरेगा योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए शीघ्र कार्य पर लौटने और ग्रामीण विकास के कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे

June 8, 2026
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026
खराब रिजल्ट देने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज, सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों का कटेगा नाम! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “शिक्षकों का करें रैशनलाइजेशन, लापरवाही पर सीधे होगी कार्रवाई”
Jharkhand

खराब रिजल्ट देने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज, सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों का कटेगा नाम! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “शिक्षकों का करें रैशनलाइजेशन, लापरवाही पर सीधे होगी कार्रवाई”

June 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
  • गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.