Thursday, September 18, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अब फंसेगा गैंगस्टर प्रिंस खान ! पुलिस ने बनाई ये रणनीति

April 7, 2023
in Jharkhand
prince khan
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : कोयलांचल की जनता के लिए नासूर बने गैंगस्टर प्रिंस खान अपने ही बूने जाल में फंस सकता है। इसको पकड़ने के लिए धनबाद पुलिस ने एक खास रणनीति बनाई है, जिस पर काम कर रही है। गैंगस्टर प्रिंस खान आए दिन फिरौती के लिए लोगों के घरों को के सामने फायरिंग कराता है। यही नहीं लोगों को जान से मरवाना उसके लिए बांए हाथ का खेल है।

अपराध पर लगाम लगाना धनबाद पुलिस के लिए चुनौती

वह न सिर्फ लोगों के घरों के सामने और लोगों पर फायरिंग करवाता बल्कि सोशल मीडिया के जरिए इन हमलों की जिम्मेदारी भी लेता है। लेकिन अभी तक पुलिस उसके कुछ गुर्गों को पकड़ने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है, जिससे कि उसके अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

प्रिंस खान को देश के किसी भी हिस्से से ढूंढ़ निकालेगी पुलिस

प्रिंस खान को लेकर पुलिस की अभी भी वही पुरानी धारणा है। पुलिस उसे एक भगोड़ा अपराधी मान रही है। जिले के एक सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रिंस खान सोशल मीडिया का सहारा लेकर खुद को हाईलाइट करने की कोशिश काफी दिनों से कर रहा है। हालांकि धनबाद पुलिस के सामने उसकी औकात मामूली अपराधी की ही है। प्रिंस देश के किसी भी हिस्से में छुप जाए, पुलिस उसे ढूंढ़ निकालेगी।

पुलिस अधिकारी बोले, 12 रुपये का भी नहीं घोषित करेंगे इनाम

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे ढूंढ़ने के लिए धनबाद पुलिस 12 रुपये का भी इनाम नहीं घोषित करेगी। वह अपनी हरकत कारण ही जल्द पकड़ा जाएगा। प्रिंस खान किसी को क्या डराएगा, वह खुद काफी डरा हुआ है और महीनों से भागा-भागा फिर रहा है।

प्रिंस के एक-एक गुर्गों को भेजा जा रहा जेल

सीनियर अधिकारी का कहना है कि इंटरनेट के जमाने में किसी को धमकी भरा मैसेज भेजकर कोई किसी को डरा नहीं सकता है। प्रिंस के गुर्गों को एक-एक कर जेल भेजा जा रहा है। अब उसकी बारी भी आ चुकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सभी संभावित जगहों पर जाल बिछा रखा है। वह जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

प्रिंस खान के साऊदी में रहने की मिल रही जानकारी

बता दें कि प्रिंस खान के साऊदी में रहने की जानकारी झारखंड एटीएस को मिली है। पुलिस उसे साऊदी से पकड़ने की रणनीति भी बना चुकी है। पुलिस अब उस रणनीति को धरातल पर उतारने पर काम कर रही है।

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
Jharkhand

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!

September 17, 2025
स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
Jharkhand

स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!

September 17, 2025
गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!
Jharkhand

गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

September 17, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
  • स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
  • गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.