बोकारो : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार के लिए आवास से शव यात्रा निकल गई है। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इससे पहले जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर बोकारो स्थित उनके आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने उनको याद करते हुए नारे भी लगाए।
सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बोकारो
जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता बोकारो पहुंचे। सीएम के साथ रबींद्र नाथ महतो, मंत्री चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, मथुरा प्रसाद महतो, फागू बेसरा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र महतो समेत कई नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।










