Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

BLO और राजनीतिक दलों के BLA-2 मिलकर करेंगे ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) सूची का भौतिक सत्यापन; लापरवाही पर निर्वाचन आयोग की रहेगी पैनी नजर

July 13, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा
Share on FacebookShare on Twitter

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR), 2026 के निमित्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन

● सभी मतदान केन्द्रों पर BLO एवं BLA-2 तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक आयोजित कराने का निदेश

● SIR हेतु गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण कराने हेतु सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को किया निदेशित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्ष‌ता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, गढ़वा जिला के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थें।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त Enumeration Phase (गणना अवधि दिनांक 30.06.2026 से 29.07.2026 तक) के मध्य सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ० के द्वारा सभी संबंधित BLA-2 के साथ तीन बैठकें आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। इसके आलोक में दिनांक 30.06.2026 को सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ० एवं संबंधित BLA-2 के साथ प्रथम बैठक सम्पन्न की गई है। अगली दो बैठकों को निर्धारित तिथियों में सम्पन्न कराना शेष है।

उन्होंने अगली बैठक की कार्यावली में बताया कि गणना चरण के द्वितीय सप्ताह में दिनांक 14.07.2026 को ASDD सूची BLA-2 के साथ साझा करना तथा उस पर सत्यापन हेतु विचार विमर्श एवं मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के पूर्व दिनांक 22.07.2026 को मतदाता सूची के प्रारूप एवं ASDD सूची को अंतिम रूप देना तथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की समीक्षा की जानी है।

इस सन्दर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गढ़वा जिला को निदेशित किया गया कि अपने-अपने प्रशासनिक क्षेत्रों में उपरोक्त निर्धारित तिथियों को सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ० एवं संबंधित BLA-2 की बैठक आयोजित कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही उक्त निर्धारित तिथियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशाला का भी बैठक आहूत कराएँगे।

इसके संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि चुनाव पाठशाला में बी०एल०ओ०, BLA-2, वार्ड सदस्य, AWW, AWH, ANM, स्थानीय कर्मचारी के साथ-साथ सभी मतदाता सदस्य हैं, जिन्हें बैठक में बुलाया जाएगा। बी०एल०ओ० एवं BLA-2 की आयोजित बैठक की कार्यवाही एवं फोटोग्राफ BLO App पर करने का निदेश दिया गया।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त पुनरीक्षण अवधि में BLO एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLA-2 की विभिन्न तिथियों को आयोजित बैठक में दिनांक 14.072026 को सभी मतदान केन्द्रों पर BLO एवं BLA-2 की द्वितीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक आयोजित की जाएगी।

इसमें प्रारूप ASDD सूची BLA-2 के साथ साझा करते हुए उस पर सत्यापन हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा, अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में विचार-विमर्श होगी, बैठक में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अन्य राजनीतिक कार्यकर्ता जैसे पिछले चुनाव के निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा जबकि बैठक में गैर भारतीय व्यक्ति को शामिल नहीं किये जाने की बात कही। इसी प्रकार दिनांक 22.07.2026 को मतदाता सूची के प्रारूप एवं ASDD सूची को अंतिम रूप देना तथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की समीक्षा की जाएगी।

जिलान्तर्गत गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि अबतक कुल गणना प्रपत्र 862092 के विरुद्ध 846597 (98.20 %) गणना प्रपत्रों का वितरण करा दिया गया है। शेष गणना प्रपत्रों को भी ससमय 100 % वितरण कराने को लेकर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद झा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80- गढ़वा मयंक भूषण, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 81- भवनाथपुर प्रभाकर मिर्धा, जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर

July 13, 2026
रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
Jharkhand

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’

July 13, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर

July 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर
  • रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.