Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC की ‘ऑन-द-स्पॉट’ अदालत, जमीन मुआवजे से लेकर ‘मंईयां सम्मान योजना’ की शिकायतों पर लिया कड़ा एक्शन!

फोरलेन चौड़ीकरण में घर टूटने और बकाया राशि न मिलने पर भड़के फरियादी; उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम—"संवेदनशीलता से करें समस्याओं का त्वरित निपटारा"

July 15, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा समाहरणालय में DC की ‘ऑन-द-स्पॉट’ अदालत, जमीन मुआवजे से लेकर ‘मंईयां सम्मान योजना’ की शिकायतों पर लिया कड़ा एक्शन!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में रमना प्रखंड के परसवान ने निवासी नाजिम रसूल अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि खजूरी से विंढ़मगंज पथ चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत उनकी भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसके विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। भूमि अधिग्रहण के दौरान उनके आवास को भी तोड़ दिया गया है जिसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अत: उन्होंने अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया है।

रमना प्रखंड के ही करचा निवासी जसिया देवी ने भी आवेदन समर्पित करते हुए पथ चौड़ीकरण परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित किये गये भूमि का संपूर्ण मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि फोरलेन पथ निर्माण योजना में उनके कुल रैयती भूमि का 4.824 डी० अधिग्रहण किया गया था, जिसके विरुद्ध मात्र 0.03100 डी० का ही मुआवजा राशि भुगतान प्रक्रिया अपनाई गई है, शेष के लिए भुगतान प्रक्रिया लंबित है। अत: उन्होंने कुल अधिग्रहित भूमि के शेष हिस्से का भी मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया है।

नगर परिषद गढ़वा के वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद पारसनाथ कश्यप ने आवेदन समर्पित करते हुए वार्ड नंबर 16 के विभिन्न महिलाओं एवं छात्राओं का झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत उपरोक्त महिलाओं एवं छात्राओं का आवेदन किया गया था परंतु उनके खाते में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई। अतः उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

सदर प्रखंड के पोटमा निवासी प्रमिला देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने मृत पंचायत सचिव पति स्वर्गीय गणेश तिवारी के संबंध में नियमानुसार समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उनके मृत पंचायत सचिव पति स्वर्गीय गणेश तिवारी के मरणोपरांत उनके सेवा काल से संबंधित संपूर्ण बकाया राशि एवं अनुकंपा आधारित सेवा प्रदान करने की दिशा में अब तक कार्रवाई लंबित है। अतः उन्होंने अपने स्वर्गीय पंचायत सचिव पति स्वर्गीय गणेश तिवारी के संपूर्ण पावना भुगतान शीघ्र कराने एवं अनुकंपा के आधार पर उनके पुत्र को नौकरी देने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related Posts

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
Jharkhand

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.