Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

तसर-कुचाई सिल्क से लेकर पांची साड़ी और दुमका चादर तक पैवेलियन में बिखरी जनजातीय कला की अनूठी छटा; आधुनिक बाजारों से पारंपरिक शिल्प को जोड़कर 'आत्मनिर्भर झारखंड' की ओर कदम

July 16, 2026
in Jharkhand, Top News
भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!
Share on FacebookShare on Twitter
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 का बुधवार को दूसरा दिन
    =====================
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 का बुधवार को दूसरा दिन
    =====================
  • जीआई टैग प्राप्त पारंपरिक हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद झारखंड पवेलियन का आकर्षण
  • पवेलियन में आए देश-विदेश के आगंतुकों का जीता रहा है दिल
    ==================
  • भारत टेक्स 2026 में झारखंड की सक्रिय भागीदारी राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक बाजारों से जोड़ते हुए ‘आत्मनिर्भर झारखंड’ और ‘विकसित झारखंड’ के विजन को गति दी जा रही है।

*======================*
*नई दिल्ली/रांची :-नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14–17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन देश-विदेश से आए आगंतुकों, उद्योग प्रतिनिधियों, डिजाइनरों, निर्यातकों एवं खरीदारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा, जनजातीय कला, जीआई टैग प्राप्त उत्पादों तथा स्थानीय शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता यह पवेलियन बड़ी संख्या में आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आगंतुक झारखंड के विशिष्ट हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा उत्पादों में गहरी रुचि दिखाते हुए उनकी गुणवत्ता, पारंपरिक निर्माण तकनीक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना कर रहे हैं।*

*जीआई टैग प्राप्त उत्पाद ने झारखंड की पारंपरिक बुनाई और शिल्पकला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के लिए नए बाजार एवं आर्थिक अवसरों के द्वार भी खोले हैं*

झारखंड पवेलियन की सबसे बड़ी विशेषता राज्य के हाल ही में जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन है। पवेलियन में तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, दुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पांची साड़ी एवं फैब्रिक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इन उत्पादों को मिले जीआई टैग ने न केवल झारखंड की पारंपरिक बुनाई और शिल्पकला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के लिए नए बाजार एवं आर्थिक अवसरों के द्वार भी खोले हैं।

*झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त उत्पाद राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक बुनाई कला की विशिष्ट पहचान हैं।*

*तसर सिल्क* -अपनी प्राकृतिक चमक, मजबूती और उत्कृष्ट बनावट के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। झारखंड भारत के प्रमुख तसर उत्पादक राज्यों में से एक है और यहां का तसर सिल्क अपनी गुणवत्ता एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया के कारण विशेष पहचान रखता है।

*कुचाई सिल्क* -सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई क्षेत्र की विशिष्ट रेशम परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी महीन बुनाई, आकर्षक बनावट और प्राकृतिक रंग इसे अन्य रेशमी वस्त्रों से अलग पहचान देते हैं।

*भगैया साड़ी -एवं फैब्रिक* साहिबगंज जिले के भगैया गांव के कारीगरों द्वारा तैयार की जाती है। प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक डिजाइनों और हस्तनिर्मित बुनाई के कारण यह उत्पाद झारखंड की ग्रामीण शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

*दुमका चादर* -संताल परगना क्षेत्र की पारंपरिक हस्तकरघा कला का प्रतीक है। सूती धागों से बनी यह चादर अपनी मजबूती, आरामदायक बनावट और पारंपरिक बॉर्डर डिजाइनों के लिए जानी जाती है तथा घरेलू उपयोग के साथ-साथ सजावटी वस्तु के रूप में भी लोकप्रिय है।

*भोया साड़ी -एवं फैब्रिक* अपनी विशिष्ट पारंपरिक बुनाई, आकर्षक रंग संयोजन और जनजातीय कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। यह उत्पाद झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय कारीगरों की उत्कृष्ट शिल्पकला को दर्शाता है।

*पांची साड़ी एवं फैब्रिक* झारखंड की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति से प्रेरित है। इसकी पहचान आकर्षक ज्यामितीय आकृतियों, पारंपरिक डिजाइनों और हस्तनिर्मित बुनाई से होती है। यह स्थानीय शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त
प्रतीक है।

इन सभी जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को भारत टेक्स 2026 में देश-विदेश से आए खरीदारों, फैशन डिजाइनरों, निर्यातकों और उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा विशेष सराहना मिल रही है। जीआई टैग ने इन उत्पादों को विशिष्ट पहचान प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

पवेलियन में आने वाले आगंतुक इन उत्पादों की पारंपरिक बुनाई, प्राकृतिक रंगों, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना कर रहे हैं। कई खरीदारों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने इन उत्पादों के व्यावसायिक विस्तार तथा वैश्विक बाजार में उनकी संभावनाओं को लेकर भी रुचि व्यक्त की।

Related Posts

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
Jharkhand

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता

July 16, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!

July 16, 2026
सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन में सजी ‘वीआईपी’ महफ़िल: नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
Jharkhand

सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन में सजी ‘वीआईपी’ महफ़िल: नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

July 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
  • भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.