- गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर
- 99.98 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूर्ण, 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का लक्ष्य
************************************
गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए सतत निगरानी रखे हुए हैं।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही गणना प्रपत्रों का वितरण, भरे हुए गणना प्रपत्रों का संकलन, प्रपत्रों का सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है।
अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। वहीं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर प्रत्येक गणना प्रपत्र के समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन अपलोड की प्रक्रिया सुनिश्चित करा रहे हैं।
*जिले में अब तक की प्रमुख उपलब्धियां-
गढ़वा जिले में अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। अब तक कुल 8,61,922 गणना प्रपत्रों अर्थात 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 5,21,366 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 647 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 5,20,716 प्रपत्रों का सफल सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। यह उपलब्धि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
*इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान अब तक ASDDF के 2,082, DSE (Demographic Similar Entries) के 9,369 तथा Uncollectable Forms के 3,324 Electors चिन्हित किए गए हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया भी निर्धारित मानकों के अनुरूप जारी है।*
*विधानसभावार प्रगति*
*80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र*
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां अब तक 4,26,493 गणना प्रपत्रों का वितरण, 2,35,590 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 392 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,35,195 प्रपत्रों का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
*81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र*
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यहां 4,35,429 गणना प्रपत्रों का वितरण, 2,85,776 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 255 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,85,521 प्रपत्रों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
*शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना अभियान का उद्देश्य*
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज करना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा डिजिटाइजेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
*मतदाताओं से सहयोग की अपील*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब बीएलओ आपके घर पहुंचें, तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का सहयोग ही शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की सबसे बड़ी कुंजी है।










