Tuesday, September 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर DC का ‘कड़ा पहरा’, वेयरहाउस पहुंचे उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा; सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी जांची!

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉग बुक और अग्निशमन उपकरणों का हुआ गहन निरीक्षण

July 18, 2026
in Jharkhand, Top News
ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर DC का ‘कड़ा पहरा’, वेयरहाउस पहुंचे उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा; सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी जांची!
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
  • सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभिलेखों की समीक्षा कर निर्वाचन आयोग के मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन के दिए निर्देश
    **************************************

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं संरक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव तथा अभिलेखों के संधारण की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, कंट्रोल रूम, अग्निशमन उपकरणों एवं तैनात सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हर समय निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे।

उपायुक्त ने वेयरहाउस में संधारित अभिलेखों एवं लॉग बुक का भी निरीक्षण किया तथा मशीनों की सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का नियमित रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक प्रक्रिया का समय-समय पर परीक्षण एवं सत्यापन किया जाए।

उन्होंने तैनात सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम–वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जाती है, ताकि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Related Posts

आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
Jharkhand

आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

September 22, 2026
ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’
Jharkhand

ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’

September 22, 2026
राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित
Jharkhand

राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित

September 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
  • ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’
  • राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.