Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में 8वें दिन नागपुरी नृत्य और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक की धूम; 25 जुलाई को घूरती रथ मेला के साथ होगा भव्य समापन

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
Share on FacebookShare on Twitter
  • जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन जागरूकता का संगम
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने बिखेरा रंग

रांची, 23 जुलाई। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 16 जुलाई से आयोजित प्रचारात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आठवें दिन लोक संस्कृति और जन जागरूकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने एक ओर झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत किया, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ खुखुरागढ़ सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार सुदामा सिंह द्वारा भगवान जगन्नाथ की वंदना से हुआ। इसके बाद उनके नेतृत्व में मर्दानी झूमर एवं नागपुरी गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर विभागीय मंच पर पहुंचे पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने कहा कि झारखंड सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार जनोपयोगी संदेशों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ झारखंड की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिसके लिए वे सरकार एवं विभाग को बधाई देते हैं।
कार्यक्रम में परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर की कलाकार नीतू देवी के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचारात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं हीरा नागपुर सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार रतन लोहरा के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा नशा मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं जनसंचार के प्रभावी समन्वय का उदाहरण बन रहा है। विभाग के प्रयासों के समानांतर कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी इन आयोजनों के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
24 जुलाई को कार्यक्रम के नौवें दिन प्रज्वलित विहार के आर.आर. मेहता के नेतृत्व में उरांव लोकगीत-नृत्य, छोटानागपुरी कला केंद्र के मेघनाथ महतो के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा समाज कल्याण मंच के हरिराम करमाली के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन 25 जुलाई को घूरती रथ मेला के अवसर पर होगा।
आज के आयोजन को सफल बनाने में राजेश बड़ाईक, सोमनाथ मिंज, सुलेखा मीना कच्छप, एकलव्य भगत, छोटी तिर्की, पूनम, अमित, अजय एवं अनुज उरांव सहित विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
Jharkhand

सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026
ऐतिहासिक 135वें ‘डूरंड कप’ के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन! सेना के अफसरों और खेल सचिव ने मुख्यमंत्री को दिया भव्य उद्घाटन का निमंत्रण
Jharkhand

ऐतिहासिक 135वें ‘डूरंड कप’ के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन! सेना के अफसरों और खेल सचिव ने मुख्यमंत्री को दिया भव्य उद्घाटन का निमंत्रण

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
  • सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.