Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की निरंतर मॉनिटरिंग में अभियान तेज; "कोई योग्य नागरिक न छूटे" के संकल्प के साथ 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने का लक्ष्य

July 26, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में
  • जिले में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, 7,35,455 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 7,35,193 का सत्यापन पूर्ण
    **************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

SIR अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं, अब तक 7,35,455 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन एवं 7,35,193 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। इसके अलावा, 1318 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन भी किया जा चुका है, जिनका सत्यापन बीएलओ स्तर से लंबित है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

*विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति*

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR अभियान के तहत कार्य प्रगति पर है। 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं। यहां गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब तक 3,56,189 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,55,994 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 805 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा किया गया है।

इसी प्रकार 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भी गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। अब तक 3,79,266 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन 3,79,199 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 513 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा हो चुका है।

*विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान एवं मामलों के निष्पादन पर जोर*

SIR अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार जारी है। जिले में अब तक ASDDF के 5,471 DSE (Demographic Similar Entries) के 16,499 तथा Uncollectable Forms Electors के 96,962 मामलों की पहचान की गई है। इन सभी मामलों का निष्पादन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम करते हुए एक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा क्षेत्र स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

*29 जुलाई 2026 तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का लक्ष्य*

जिला प्रशासन ने SIR से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को 29 जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाना है।

अभियान की प्रगति पर नजर रखने के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं सुपरवाइजर नियमित समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय निरीक्षण भी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा बूथ एवं क्षेत्र स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि एक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं का सहयोग निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

July 26, 2026
गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.