Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जीवन की नई शुरुआत! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक; 26 उम्रकैदियों की रिहाई पर बनी सहमति

आजीवन कारावास काट रहे कैदियों के मामलों की गहन समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय; झारखंड के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने और कैदियों के पुनर्वास के निर्देश

August 1, 2026
in Jharkhand, Top News
जीवन की नई शुरुआत! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक; 26 उम्रकैदियों की रिहाई पर बनी सहमति
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न।
    ===========================
  • बैठक में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित कुल 79 कैदियों की रिहाई से संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत 26 कैदियों के रिहाई पर बनी सहमति।
    ===========================
  • न्याय, संवेदनशीलता और मानवता के संतुलित दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही राज्य सरकार।
    ===========================
  • राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने के संबंध में भूमि चिन्हितीकरण एवं प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश।
    ===========================

★ राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद के अनुशंसा के आलोक में रिहा हुए कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्रदान करें

★ न्याय व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी महत्व देना प्राथमिकता

*श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 79 कैदियों के रिहाई से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित 37 नए मामलों के साथ‑साथ पिछली बैठकों में रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 42 मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

*26 कैदियों के रिहाई पर बनी सहमति*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा के आलोक में आजीवन सजा काट रहे 79 कैदियों के रिहाई संबंधित प्रस्ताव पर अधिकारियों के साथ बिंदुवार गहन विचार‑विमर्श किया। मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच अनुशंसित सजायाफ्ता बन्दियों के रिहाई से जुड़ी निर्धारित मानकों, पात्रता की शर्तों, आचरण, कारावास की अवधि तथा विधिक प्रावधानों, न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य सहित अन्य सभी पहलुओं पर गहनता पूर्वक समीक्षा के उपरांत 26 कैदियों की रिहाई पर सहमति दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने के संबंध में भूमि चिन्हितीकरण एवं प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश अधिकारियों को दिए।

*न्याय व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी समान महत्व दे रही राज्य सरकार*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसा के आलोक में विभिन्न कारागारों से रिहाई के पश्चात् ऐसे व्यक्तियों के पुनर्वास, सामाजिक पुनर्स्थापन एवं सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार न्याय व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी समान महत्व देती है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मानसिक रूप से बीमार बंदी जो कारागार में संस्मित हैं अथवा कारामुक्त हो चुके हैं उनका डाटा बेस तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रावधानों का लाभ प्रदान किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल से रिहा हुए व्यक्तियों को कानून एवं नियमों के अनुरूप पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए। इससे न केवल उनके जीवन में नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होगा, बल्कि समाज में पुनर्वास और सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्याय, संवेदनशीलता और मानवता के संतुलित दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है।

*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) विभाग श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Related Posts

स्कूली भोजन में धांधली पर गढ़वा DC का बड़ा चाबुक! लातदाग मध्य विद्यालय के हेडमास्टर पर विभागीय कार्रवाई; 3 कर्मियों का वेतन कटा
Jharkhand

स्कूली भोजन में धांधली पर गढ़वा DC का बड़ा चाबुक! लातदाग मध्य विद्यालय के हेडमास्टर पर विभागीय कार्रवाई; 3 कर्मियों का वेतन कटा

August 1, 2026
ओमान के चंगुल से छूटी सिमडेगा की बेटी प्रीति! CM हेमंत सोरेन के एक्शन से हुई सुरक्षित वतन वापसी; 2 अगस्त को पहुंचेगी घर
Jharkhand

ओमान के चंगुल से छूटी सिमडेगा की बेटी प्रीति! CM हेमंत सोरेन के एक्शन से हुई सुरक्षित वतन वापसी; 2 अगस्त को पहुंचेगी घर

August 1, 2026
मानव तस्करों के नेटवर्क पर भारी पड़ा झारखंड प्रशासन! दिल्ली में घेराबंदी कर वांछित महिला तस्कर गिरफ्तार; खूंटी की पीड़िता सुरक्षित रेस्क्यू
Jharkhand

मानव तस्करों के नेटवर्क पर भारी पड़ा झारखंड प्रशासन! दिल्ली में घेराबंदी कर वांछित महिला तस्कर गिरफ्तार; खूंटी की पीड़िता सुरक्षित रेस्क्यू

August 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जीवन की नई शुरुआत! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक; 26 उम्रकैदियों की रिहाई पर बनी सहमति
  • स्कूली भोजन में धांधली पर गढ़वा DC का बड़ा चाबुक! लातदाग मध्य विद्यालय के हेडमास्टर पर विभागीय कार्रवाई; 3 कर्मियों का वेतन कटा
  • ओमान के चंगुल से छूटी सिमडेगा की बेटी प्रीति! CM हेमंत सोरेन के एक्शन से हुई सुरक्षित वतन वापसी; 2 अगस्त को पहुंचेगी घर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.