Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र के उत्सव की तैयारी! गढ़वा में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन; 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावा और आपत्ति

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों व मीडिया के साथ की बैठक; गढ़वा व भवनाथपुर में 47 नए बूथ गठित, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

August 5, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र के उत्सव की तैयारी! गढ़वा में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन; 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावा और आपत्ति
Share on FacebookShare on Twitter
  • मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक एवं प्रेस ब्रीफिंग
  • गढ़वा जिले में मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण पूर्ण, प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा एवं आपत्ति का अवसर
    **************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आज 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक सह प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अब तक की प्रगति, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, अधिकारियों की जिम्मेदारी तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि (Qualifying Date) निर्धारित की गई है। आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदान का सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों का विवरण किया गया। इस अवधि में मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया गया तथा सभी पात्र मतदाताओं का विवरण प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित किया गया।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को जिले के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर के सभी मतदान केन्द्रों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) कार्यालय, पंचायत भवनों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर प्रारूप मतदाता सूची तथा ASDDF सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 05 अगस्त से 04 सितम्बर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस अवधि में कोई भी पात्र नागरिक नया नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन अथवा स्थानांतरण से संबंधित दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करने के उपरांत 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

*मतदान केन्द्रों का सफल युक्तिकरण*

बैठक में बताया गया कि जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण (Rationalization) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। पूर्व में 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 455 मतदान केन्द्र तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 502 मतदान केन्द्र थे। युक्तिकरण के पश्चात अब गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 488 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 516 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

इस प्रकार गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 33 नए तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 नए मतदान केन्द्र जोड़े गए हैं। नए मतदान केन्द्रों के गठन से मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचने में सुविधा होगी तथा मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनेगी।

*17 अधिकारियों के बीच मतदान केन्द्रों का दायित्व विभाजित*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का दायित्व 2 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 6 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा 9 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (Addl. AERO) सहित कुल 17 अधिकारियों के बीच विभाजित किया गया है।

*80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र*👇

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 488 मतदान केन्द्रों का दायित्व कुल 7 अधिकारियों को सौंपा गया है।

*अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) कुमार मयंक भूषण को मतदान केन्द्र संख्या 73 से 120 तथा 195 से 216 तक कुल 70 मतदान केन्द्रों का दायित्व सौंपा गया है।*

*बीडीओ, चिनिया सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुबोध कुमार को 217 से 253 तथा 330 से 362 तक कुल 70 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*अंचलाधिकारी, गढ़वा सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ओम प्रियदर्शी गुप्ता को 121 से 194 तक कुल 74 मतदान केन्द्रों का दायित्व दिया गया है।*

*बीडीओ, रंका सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुभम बेला टोप्पो को 363 से 433 तक कुल 71 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*बीडीओ, डंडई सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रताप मिंज को 259 से 329 तक कुल 71 मतदान केन्द्र सौंपे गए हैं।*

*बीडीओ, मेराल सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यशवंत नायक को 01 से 72 तक कुल 72 मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है।*

*बीडीओ, रमकंडा सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारि को 254 से 258 तथा 434 से 488 तक कुल 60 मतदान केन्द्रों का दायित्व सौंपा गया है।*

*81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र*👇

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 516 मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी कुल 10 अधिकारियों को सौंपी गई है।

*अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को 104 से 120 तथा 182 से 210 तक कुल 46 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*बीडीओ, भवनाथपुर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नंदजी राम को 121 से 181 तक कुल 61 मतदान केन्द्र दिए गए हैं।*

*बीडीओ, नगर ऊंटारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रौशन कुमार को 211 से 270 तक कुल 60 मतदान केन्द्रों का दायित्व सौंपा गया है।*

*बीडीओ, डंडई सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवलाल करमाली को 457 से 516 तक कुल 60 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*बीडीओ, खरौंधी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा को 01 से 51 तक कुल 51 मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है।*

*बीडीओ, केतार सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 52 से 103 तक कुल 52 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*बीडीओ, विशुनपुरा सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खगेश कुमार को 271 से 309 तक कुल 39 मतदान केन्द्र सौंपे गए हैं।*

*बीडीओ, रमना सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विकास पांडेय को 310 से 375 तक कुल 66 मतदान केन्द्रों का दायित्व दिया गया है।*

*बीडीओ, सगमा सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सतीश भगत को 376 से 403 तक कुल 28 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं।*

*बीडीओ, धुरकी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनुरंजन झा को 404 से 456 तक कुल 53 मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।*

*दावा एवं आपत्ति में सक्रिय भागीदारी की अपील*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे प्रारूप मतदाता सूची का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करें तथा यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के अवलोकन संबंधी जानकारी को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की संपूर्ण प्रक्रिया, मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन तथा आगामी निर्वाचन कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उनके सुझाव एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी।

Related Posts

ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
Jharkhand

ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार

August 5, 2026
रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक
Jharkhand

रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक

August 5, 2026
मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति
Jharkhand

मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

August 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
  • रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक
  • मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.