Friday, August 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिक ऑनलाइन या निकटतम केंद्र के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं

August 21, 2026
in Jharkhand, Top News
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
Share on FacebookShare on Twitter
  • SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन का अंतिम अवसर
  • 22 एवं 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन
    **************************************

गढ़वा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से गढ़वा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 एवं 23 अगस्त 2026 को द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा।

इस विशेष शिविर के माध्यम से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए *फॉर्म-6 तथा परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8* भरकर जमा कर सकते हैं।

  • फॉर्म-6: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर

ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं और जो झारखंड के किसी मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए *फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र* भर सकते हैं।

  • फॉर्म-8: परिवार के सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र पर लाने की सुविधा

यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, जबकि वे वर्तमान में एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, तो उनके नाम को *एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8* भरा जा सकता है।

  • ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं फॉर्म

पात्र नागरिक फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 *ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। इसके लिए ECINET App का उपयोग किया जा सकता है अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

  • अंतिम शिविर का लाभ उठाने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 22 एवं 23 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर BLO के माध्यम से आवश्यक प्रपत्र जमा करें और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पूरी करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर को अंतिम अवसर के रूप में लेते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक कार्रवाई अवश्य पूरी करें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम एवं विवरण सही रूप से दर्ज और अद्यतन रह सके।

 

Related Posts

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

August 21, 2026
HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!
Jharkhand

HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

August 21, 2026
अवैध खनन पर गढ़वा प्रशासन का चाबुक! DC पशुपति नाथ मिश्रा की खुली चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक NGT का बैन, बालू माफिया पर होगी FIR और गाड़ियाँ होंगी जब्त’
Jharkhand

अवैध खनन पर गढ़वा प्रशासन का चाबुक! DC पशुपति नाथ मिश्रा की खुली चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक NGT का बैन, बालू माफिया पर होगी FIR और गाड़ियाँ होंगी जब्त’

August 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
  • मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
  • HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.