Tuesday, September 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के सपनों को लगी उड़ान! आईटीआई हंसकेर में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 12 को हाथों-हाथ मिला जॉब ऑफर लेटर

रोजगार और कौशल विकास की दिशा में गढ़वा प्रशासन की बड़ी पहल; निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने लिया भाग, 100 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

September 15, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के युवाओं के सपनों को लगी उड़ान! आईटीआई हंसकेर में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 12 को हाथों-हाथ मिला जॉब ऑफर लेटर
Share on FacebookShare on Twitter
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हंसकेर में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैम्प का आयोजन
  • लगभग 100 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा, 12 को मिला ऑफर लेटर एवं 09 का ऑनस्पॉट पोर्टल निबंधन
    **************************************

गढ़वा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हंसकेर, गढ़वा में दिनांक 15 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवक-युवतियों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योगों से जोड़ना था।

आयोजित मेला-सह-भर्ती कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। इनमें आई सेक्ट कौशल मेगा केन्द्र मेराल, एल.एण्ड टी. कन्स्ट्रक्शन एवं न्यूचेक सोल्यूशन प्रा. लि. प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन नियोजकों द्वारा विभिन्न अवसरों एवं रोजगारपरक संभावनाओं के संबंध में अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई तथा चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैम्प में लगभग 100 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 12 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर उपलब्ध कराया गया, जबकि 09 युवक-युवतियों का प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर ऑनस्पॉट निबंधन कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नियोजकों ने युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव एवं रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैम्प के सफल आयोजन से जिले के युवाओं को कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को बल मिला है।

 

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा के सामने खुले घोटालों के राज; SIR में गड़बड़ी और अबुआ आवास धांधली पर सख्त एक्शन
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा के सामने खुले घोटालों के राज; SIR में गड़बड़ी और अबुआ आवास धांधली पर सख्त एक्शन

September 15, 2026
हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
Jharkhand

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

September 14, 2026
न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
Jharkhand

न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले

September 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के युवाओं के सपनों को लगी उड़ान! आईटीआई हंसकेर में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 12 को हाथों-हाथ मिला जॉब ऑफर लेटर
  • गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा के सामने खुले घोटालों के राज; SIR में गड़बड़ी और अबुआ आवास धांधली पर सख्त एक्शन
  • हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.