Sunday, September 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता दिए बिना ‘विकसित भारत’ अधूरा! नई दिल्ली में गरजे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; केंद्र सरकार से रखीं 3 बड़ी मांगें

भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में वित्तीय हितों की उठाई आवाज; खनन सेस, जीएसटी क्षतिपूर्ति और जी-राम-जी योजना का 90:10 अनुपात बहाल करने की उठाई मांग

September 20, 2026
in Jharkhand, Top News
पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता दिए बिना ‘विकसित भारत’ अधूरा! नई दिल्ली में गरजे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; केंद्र सरकार से रखीं 3 बड़ी मांगें
Share on FacebookShare on Twitter
  • नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण”कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री
  • विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी:वित्त मंत्री
  • केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांग—खनन पर सेस लगाने का अधिकार की पुनर्बहाली, जीएसटी से हुई क्षति की पूर्ति और जी-राम-जी योजना में 90:10 का अनुपात बहाल किया

नई दिल्ली। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य के हितों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दलीय राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष सहयोग देना अनिवार्य है। यह सम्मेलन 18–19 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल मजबूत अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण भी इसका आधार होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी, विनिर्माण उत्पादन और वित्तीय आंकड़े तब तक सार्थक नहीं हैं जब तक समाज की वास्तविक आर्थिक और सामाजिक स्थिति का समुचित आकलन न हो।


उन्होंने वर्तमान राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जाति और धर्म के आधार पर विभाजन देश के समग्र विकास में बाधा है। भारत की प्रति व्यक्ति आय अभी भी वैश्विक शीर्ष देशों से काफी कम है और आय वितरण की असमानता एक बड़ी चुनौती है। नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के दावे जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी होने चाहिए।
कृषि क्षेत्र पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि देश की 70% आबादी गांवों में रहती है और आधी खेती वर्षा पर निर्भर है। ऐसे में सिंचाई, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में वित्तपोषण बढ़ाना जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।
झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण राज्य को 20,000 से 22,000 करोड़ रुपये तक की संभावित आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। खनिज क्षेत्र में संशोधनों और कर नीतियों ने राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
हालांकि, झारखंड की वित्तीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य नीति आयोग की ‘अचीवर’ श्रेणी में शामिल है, राजस्व संग्रह मजबूत है, राजकोषीय घाटा नियंत्रित है और पूंजीगत व्यय उच्च स्तर पर बना हुआ है।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं—खनन पर सेस लगाने का अधिकार पुनर्बहाल किया जाए, जीएसटी से हुई क्षति की भरपाई की जाए और जी-राम-ग योजना में 90:10 का अनुपात बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों के सशक्त होने से ही भारत विकसित बन सकेगा।

विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधिमंडल में झारखंड वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, अपर सचिव श्री कर्ण सत्यार्थी, श्री चन्द्रभूषण प्रसाद, संयुक्त सचिव, श्री अनिरबान आईच, माननीय मंत्री के आप्त सचिव, श्री नरेन्द्र कुमार, माननीय मंत्री के आप्त सचिव उपस्थित रहे।

Related Posts

राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित
Jharkhand

राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित

September 20, 2026
सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसता शिकंजा! कांडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; पनीर और 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की हुई सघन जांच
Jharkhand

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसता शिकंजा! कांडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; पनीर और 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की हुई सघन जांच

September 20, 2026
राजनीति का एक और समर्पित सितारा अस्त! पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान के अंतिम दर्शन करने पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्पचक्र
Jharkhand

राजनीति का एक और समर्पित सितारा अस्त! पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान के अंतिम दर्शन करने पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्पचक्र

September 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित
  • सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसता शिकंजा! कांडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; पनीर और 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की हुई सघन जांच
  • पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता दिए बिना ‘विकसित भारत’ अधूरा! नई दिल्ली में गरजे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; केंद्र सरकार से रखीं 3 बड़ी मांगें

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.