Sunday, October 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री

विधि-व्यवस्था और जेल सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन; अधिकारियों की टीम ने खंगाला कोना-कोना, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

October 4, 2026
in Jharkhand, Top News
देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री
Share on FacebookShare on Twitter
  • *गढ़वा मंडल कारा में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की औचक छापेमारी, जांच में नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री*
  • *विधि-व्यवस्था एवं जेल सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती–अधिकारियों की टीम ने की सघन तलाशी*
    **************************************

गढ़वा। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात्रि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में गढ़वा मंडल कारा में औचक छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, बैरकों एवं अन्य संबंधित स्थलों की गहनता से जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा संभावित प्रतिबंधित वस्तुओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई तथा जेल परिसर में स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई।

इससे पूर्व भी जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंडल कारा, गढ़वा में निरुद्ध कैदियों एवं सभी वार्डों की समय-समय पर विधिवत तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी उद्देश्य से दिनांक 03 अक्टूबर 2026 की रात्रि को विशेष सघन तलाशी अभियान के लिए दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

अभियान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जेल की सुरक्षा, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी आवश्यकता के अनुरूप इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान जारी रहेंगे।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रतिबंधित सामग्रियों से मुक्त बनाए रखना है, ताकि जेल प्रशासन सुचारू रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

सघन तलाशी अभियान में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, कुमार नरेन्द्र नारायण,अंचल अधिकारी मेराल, यशवंत नायक,अंचल अधिकारी, गढ़वा,ओम प्रियदर्शी गुप्ता,कार्यपालक दण्डाधिकारी गढ़वा,राजेश कुमार,जिला पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा,श्रीकांत बारहड़े, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा दीपश्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

Related Posts

संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता
Jharkhand

संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता

October 4, 2026
पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
Jharkhand

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देर रात गढ़वा मंडल कारा में हड़कंप! DC और SP ने भारी पुलिस बल के साथ की औचक छापेमारी; बैरकों की सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री
  • संवेदनशील मुख्यमंत्री की बड़ी पहल! वियतनाम में मृत रांची के योग शिक्षक का पार्थिव शरीर लाया गया स्वदेश; परिजनों को मिलेगी 5 लाख की सहायता
  • पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.