Friday, November 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दीपावली और छठ से पहले गढ़वा की महिलाओं की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2.22 लाख बहनों के खातों में पहुंची अक्टूबर माह की राशि

पर्व की खुशियों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सौगात; डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में समय पर राशि ट्रांसफर होने से परिवारों को मिला आर्थिक संबल

November 6, 2026
in Jharkhand, Top News
दीपावली और छठ से पहले गढ़वा की महिलाओं की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2.22 लाख बहनों के खातों में पहुंची अक्टूबर माह की राशि
Share on FacebookShare on Twitter
  • *पर्व की खुशियों में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरी आत्मनिर्भरता की नई रोशनी*
  • *मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से गढ़वा की 2.22 लाख से अधिक महिलाओं को दीपावली/छठ से पहले मिला सम्मान का उपहार*
  • *2,22,327 स्वीकृत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित, पर्व की खुशियों के साथ परिवारों को मिला आर्थिक संबल*
    **************************************

गढ़वा। दीपावली और छठ महापर्व की खुशियों को और खास बनाते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की संवेदनशील पहल के तहत गढ़वा जिले की 2,22,327 महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। पर्व से पूर्व महिलाओं के खातों में राशि पहुंचने से जिले की लाखों बहनों को आर्थिक संबल मिला है। सरकार की इस पहल ने न केवल त्योहार की खुशियों को बढ़ाया है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूती से रेखांकित किया है।

  • *महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित सरकार की पहल*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति, पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा आर्थिक निर्णयों में अधिक आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

दीपावली एवं छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों से पहले सम्मान राशि का हस्तांतरण इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं की जरूरतों और खुशियों को प्राथमिकता दे रही है। यह सहायता महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा का भी प्रतीक है।

  • *उपायुक्त के निर्देशन में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया संपन्न*

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन के सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा योजना के सभी स्वीकृत एवं योग्य लाभुकों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की निर्धारित सम्मान राशि के हस्तांतरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि पर्व से पूर्व लाभुक महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे, ताकि वे त्योहार की तैयारियों और आवश्यकताओं को पूरा करने में इस राशि का उपयोग कर सकें।

  • *बैंक खाते से करें राशि हस्तांतरण की पुष्टि*

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की निर्धारित राशि अंतरित कर दी गई है। लाभुक महिलाएं अपने बैंक खाते, बैंकिंग एप, एटीएम अथवा संबंधित बैंकिंग माध्यमों से राशि प्राप्त होने की स्थिति की जांच कर सकती हैं।

  • *तकनीकी या बैंकिंग समस्या होने पर यहां करें संपर्क*

यदि किसी लाभुक महिला को राशि प्राप्त होने में तकनीकी अथवा बैंकिंग संबंधी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा बैंक शाखा से संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त योजना से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों एवं आमजनों से अपील की है कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। सही जानकारी के लिए केवल सरकार एवं जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

  • *महिलाओं की खुशहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम*

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गढ़वा जिले की 2,22,327 महिलाओं तक अक्टूबर माह की सम्मान राशि पहुंचना महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दीपावली और छठ के पावन अवसर पर मिली यह सौगात महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और खुशहाली की नई उम्मीद लेकर आई है।

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

झारखंड की राजनीति और विकास पर बड़ा मंथन! कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सीएम हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात
Jharkhand

झारखंड की राजनीति और विकास पर बड़ा मंथन! कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सीएम हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात

November 6, 2026
किसानों की खुशहाली के लिए कृषि विभाग का बड़ा अभियान! रांची में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला-2026’, सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

किसानों की खुशहाली के लिए कृषि विभाग का बड़ा अभियान! रांची में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला-2026’, सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने दिए कड़े निर्देश

November 6, 2026
आदिवासी समाज को संविधान से मिले हैं विशिष्ट अधिकार! गिरिडीह के ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में गरजे सीएम हेमंत सोरेन
Jharkhand

आदिवासी समाज को संविधान से मिले हैं विशिष्ट अधिकार! गिरिडीह के ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

November 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की राजनीति और विकास पर बड़ा मंथन! कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सीएम हेमंत सोरेन से की अहम मुलाकात
  • दीपावली और छठ से पहले गढ़वा की महिलाओं की खुली किस्मत! मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2.22 लाख बहनों के खातों में पहुंची अक्टूबर माह की राशि
  • किसानों की खुशहाली के लिए कृषि विभाग का बड़ा अभियान! रांची में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला-2026’, सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.