Tuesday, November 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, भू-फर्जीवाड़े और छात्रवृत्ति के मामलों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनी आमजनों की समस्याएं; राशन, पेंशन, भूमि विवाद और स्थानांतरण से जुड़े करीब 12 मामलों पर हुई त्वरित सुनवाई

November 10, 2026
in Jharkhand, Top News
फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, भू-फर्जीवाड़े और छात्रवृत्ति के मामलों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सदर प्रखंड निवासी रिद्धि गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे सूरत पांडे डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा हैं तथा ज़ब वे 12वीं की छात्रा थीं तब से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करती आ रही है परंतु अभी तक उन्हें उक्त योजना के तहत लाभान्वित नहीं किया गया। अतः उन्होंने उपायुक्त से उक्त मामले की जांच कराते हुए लंबित आवेदनों को निष्पादित करने एवं उक्त योजना के तहत लाभान्वित करने का अनुरोध किया।

मंझिआंव प्रखंड के सुनील उरांव द्वारा उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए अंचल कार्यालय मंझिआंव में कार्यरत सहायक वीरेंद्र कुमार व अन्य दलालों द्वारा भू-माफियाओं से मिलीभगत करते हुए ग्रामीणों का सीएनटी एक्ट के तहत दर्ज भूमि को हड़पने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि सीएनटी एक्ट के जमीनों को उक्त अंचल कार्यालय के सहायक द्वारा भू-माफियाओं एवं दलालों से मिली भगत करते हुए जीवित व्यक्ति के नाम दर्ज भूमि को मृत व्यक्ति दर्शाते हुए खाता प्लॉट में हेर फेर करने, अवैध कागजात बनाने, फर्जीवाड़ा करने व राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भू-माफिया दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं एवं असहाय एवं गरीब लोगों को जान माल का वह दिखाकर भूमि को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से इस गंभीर मामले की आवश्यक जांच कराते हुए दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा ग्रामीणों की भूमि को सुरक्षित कराने का अनुरोध किया।

सदर प्रखंड निवासी राजेश कुमार ने अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में एवं सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर में भी उन्होंने अपने राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को बदलने का अनुरोध पत्र दिया है परंतु अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः उन्होंने अपने किए गए आवेदन के विरुद्ध राशन कार्ड में मोबाइल नंबर शीघ्र बदलवाने क आग्रह किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशडंड, नगर ऊंटारी के सहायक शिक्षक सच्चिदानंद चौबे ने अपने निवास स्थान से निकटवर्ती विद्यालय में अपना स्थानांतरण करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय आने-जाने के क्रम में दो बार उनके साथ दुर्घटना हो चुकी है जिसके कारण पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने बताया कि दूर के विद्यालयों में आने-जाने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः उन्होंने अपने निवास स्थान पाल्हे कला के निकट विद्यालय में अपना प्रतिनियोजन कराने का आग्रह किया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 12 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

जहरीली हवा पर राजधानी में महासंग्राम! 99 सबसे प्रदूषित शहर भारत के, संजय सिंह बोले- पीएम मोदी का ‘विश्वगुरु’ का दावा शर्मनाक
Delhi

जहरीली हवा पर राजधानी में महासंग्राम! 99 सबसे प्रदूषित शहर भारत के, संजय सिंह बोले- पीएम मोदी का ‘विश्वगुरु’ का दावा शर्मनाक

November 10, 2026
दीपावली की रात खूनी खेल! मंदिर में गाना बजाने के विवाद में 110 की स्पीड से आई स्कॉर्पियो, 10 लोगों को रौंदा और दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
Bihar

दीपावली की रात खूनी खेल! मंदिर में गाना बजाने के विवाद में 110 की स्पीड से आई स्कॉर्पियो, 10 लोगों को रौंदा और दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

November 10, 2026
इतिहास की सबसे बड़ी तबाही! एआई मार्केट से स्वाहा हुए 13.2 ट्रिलियन डॉलर, भारत की अर्थव्यवस्था से भी तीन गुना बड़ा नुकसान
Public Reporter

इतिहास की सबसे बड़ी तबाही! एआई मार्केट से स्वाहा हुए 13.2 ट्रिलियन डॉलर, भारत की अर्थव्यवस्था से भी तीन गुना बड़ा नुकसान

November 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, भू-फर्जीवाड़े और छात्रवृत्ति के मामलों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • जहरीली हवा पर राजधानी में महासंग्राम! 99 सबसे प्रदूषित शहर भारत के, संजय सिंह बोले- पीएम मोदी का ‘विश्वगुरु’ का दावा शर्मनाक
  • दीपावली की रात खूनी खेल! मंदिर में गाना बजाने के विवाद में 110 की स्पीड से आई स्कॉर्पियो, 10 लोगों को रौंदा और दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.