Thursday, November 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार

डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक; 15 नवंबर को 'स्वच्छ गढ़वा-विकसित गढ़वा' संदेश के साथ निकलेगी दौड़, 17 से 23 नवंबर तक होंगे विभिन्न मुकाबले

November 12, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, जिले में सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
  • 15 नवंबर को ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से होगी कार्यक्रमों की शुरुआत, 17 से 23 नवंबर तक खेलकूद, सांस्कृतिक एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
  • राज्य स्तरीय समारोह में गढ़वा की प्रतिभाओं और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ सहित तीन प्रमुख विषयों पर लगेंगे स्टॉल
    **************************************

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज दिनांक 12 नवम्बर 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के अनुरूप रूपरेखा निर्धारित की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर 2026 को *‘स्वच्छता के लिए दौड़’ (Run for Cleanliness) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।* इस कार्यक्रम का मूल संदेश *‘स्वच्छ गढ़वा, साफ गढ़वा एवं विकसित गढ़वा’ होगा।* इसके तहत रंका मोड़ से दानरो नदी छठ घाट तक स्वच्छता जागरूकता दौड़ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:40 बजे रंका मोड़ से होगा।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्हें कार्यक्रम के लिए बैनर, सफाई सामग्री, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस के जवानों, सफाई कर्मियों, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों एवं जेएसएलपीएस के कर्मियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला को नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 17 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक जिले में सप्ताहव्यापी राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराने की जिम्मेदारी दी गई।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आवागमन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला खेल पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जेएसएलपीएस के माध्यम से झारखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति, झारखंडी नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर भवन (टाउन हॉल), गढ़वा को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा को सभी कार्यक्रम स्थलों पर नशा मुक्ति अभियान से संबंधित बैनर एवं प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

वहीं, आगामी 26 एवं 27 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में जिले की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों के आवागमन की समुचित व्यवस्था करने तथा आवंटित स्टॉल के माध्यम से जिले की विशिष्टताओं को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। राज्य स्तर पर गढ़वा जिले की पहचान एवं संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए निम्नलिखित तीन प्रमुख विषयों पर स्टॉल लगाए जाएंगे—

1. One District One Product (एक जिला, एक उत्पाद)
2. One District One Economic Activity (एक जिला, एक आर्थिक गतिविधि)
3. One District One Destination (एक जिला, एक पर्यटन गंतव्य)

उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा को सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं आवश्यक बैनर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अपर समाहर्ता विकास कुमार राय को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए नामित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण आयोजन की निगरानी एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू को उक्त सभी कार्यक्रमों के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है।

बैठक में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, श्रम अधीक्षक संजय आनंद, सहकारिता पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की दो टूक- लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
Jharkhand

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की दो टूक- लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

November 12, 2026
स्वच्छता में फिर लहराया झारखंड का परचम! राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर को किया सम्मानित, देश के टॉप शहरों में बनाई जगह
Jharkhand

स्वच्छता में फिर लहराया झारखंड का परचम! राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर को किया सम्मानित, देश के टॉप शहरों में बनाई जगह

November 11, 2026
फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, भू-फर्जीवाड़े और छात्रवृत्ति के मामलों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Jharkhand

फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, भू-फर्जीवाड़े और छात्रवृत्ति के मामलों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

November 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार
  • खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की दो टूक- लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
  • स्वच्छता में फिर लहराया झारखंड का परचम! राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर को किया सम्मानित, देश के टॉप शहरों में बनाई जगह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.