Saturday, November 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को मिली आजादी की सौगात! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई मुहर, रिहाई के बाद जीवन सुधारने को नियुक्त होंगे काउंसलर

राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में कुल 73 मामलों की हुई गहन समीक्षा; मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बेहतर इलाज और जेल से बाहर न जाने के इच्छुक कैदियों की काउंसलिंग का भी निर्देश

November 21, 2026
in Jharkhand, Top News
आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को मिली आजादी की सौगात! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई मुहर, रिहाई के बाद जीवन सुधारने को नियुक्त होंगे काउंसलर
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न।*
    ===========================
  • *बैठक में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित कुल 73 कैदियों की रिहाई से संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत 26 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति।*
    ===========================

*★ रिहा होने वाले कैदियों के लिए काउंसलर नियुक्त किए जाएं*

*★ करामुक्त हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों का बेहतर इलाज करें सुनिश्चित*

*श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 73 कैदियों के रिहाई से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित 20 नए मामलों के साथ‑साथ पिछली बैठकों में रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 53 मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

*26 कैदियों के रिहाई पर बनी सहमति*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा के आलोक में आजीवन सजा काट रहे 73 कैदियों के रिहाई संबंधित प्रस्ताव पर अधिकारियों के साथ बिंदुवार गहन विचार‑विमर्श किया। मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच अनुशंसित सजायाफ्ता बन्दियों के रिहाई से जुड़ी निर्धारित मानकों, पात्रता की शर्तों, आचरण, कारावास की अवधि तथा विधिक प्रावधानों, न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य सहित अन्य सभी पहलुओं पर गहनता पूर्वक समीक्षा के उपरांत 26 कैदियों की रिहाई पर सहमति दी गई।

*रिहा होने वाले कैदियों के लिए काउंसलर नियुक्त किए जाएं*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर रिहा होने वाले कैदियों के लिए विभाग द्वारा काउंसलर नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जेल से निकलकर अपने घर-गांव लौटने वाले बंदी पुनः किसी अपराध में शामिल न हों। मुख्यमंत्री ने रिहा हुए कैदियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मनोवैज्ञानिक (साइकोलॉजिस्ट) काउंसलर की नियुक्ति के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों (NGO) का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। कारामुक्त हुए वैसे कैदी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं उन्हें बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रोबेशन ऑफिसर (PO) को दिए जाने के भी निर्देश दिए गए।


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि सजा पूरी कर चुके वैसे बंदी जो जेल से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं उनकी भी काउंसलिंग की जाए ताकि यह पता चल सके कि आखिर वे जेल से बाहर क्यों नहीं निकलना चाह रहे हैं। उनके पारिवारिक स्टेटस की जानकारी प्राप्त की जाए।

*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) विभाग श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा, निदेशक, (प्रशासन) कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री ज्ञान शंकर जायसवाल, प्रोबेशन पदाधिकारी श्री चंद्रमोली सिंह एवं बंदी कल्याण पदाधिकारी श्री राम गोविंद पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।*

Related Posts

रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव
Jharkhand

रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव

November 21, 2026
रंगोलियों से सजी संस्कृति, पक्के घरों से खिले चेहरे! गढ़वा में स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम, रंका में अबुआ आवास का गृह प्रवेश और 47 संकुलों में दिखी सखी मंडल की कला
Jharkhand

रंगोलियों से सजी संस्कृति, पक्के घरों से खिले चेहरे! गढ़वा में स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम, रंका में अबुआ आवास का गृह प्रवेश और 47 संकुलों में दिखी सखी मंडल की कला

November 20, 2026
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाना पड़ा भारी! गढ़वा डीसी पर झूठा आरोप लगाने वाले युवक और अवैध वसूली करने वाले शख्स पर दर्ज हुई FIR
Jharkhand

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाना पड़ा भारी! गढ़वा डीसी पर झूठा आरोप लगाने वाले युवक और अवैध वसूली करने वाले शख्स पर दर्ज हुई FIR

November 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव
  • आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को मिली आजादी की सौगात! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई मुहर, रिहाई के बाद जीवन सुधारने को नियुक्त होंगे काउंसलर
  • रंगोलियों से सजी संस्कृति, पक्के घरों से खिले चेहरे! गढ़वा में स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम, रंका में अबुआ आवास का गृह प्रवेश और 47 संकुलों में दिखी सखी मंडल की कला

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.