Saturday, November 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

दिल्ली ट्रेड फेयर में कोयला, लौह अयस्क और अभ्रक के साथ यूरेनियम व लिथियम जैसे रणनीतिक खनिजों की दिखी झलक; खदानों के लाइव रोमांच से रूबरू हो रहे पर्यटक

November 21, 2026
in Jharkhand, Top News
देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
Share on FacebookShare on Twitter
  • *भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन*
    *==================*

*खनिज आधारित उद्योगों, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को प्रदर्शित कर रहा झारखंड*

*झारखंड देश का पहला राज्य,जिसने शुरू की माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल*

*=====================*

*नई दिल्ली/रांची :- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से खान एवं भूविज्ञान विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। झारखंड को देश की ‘मिनरल कैपिटल’ के रूप में विशिष्ट पहचान प्राप्त है। इसी पहचान को दर्शाते हुए पवेलियन में लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, ग्रेनाइट और विभिन्न प्रकार के पत्थरों सहित राज्य के प्रमुख खनिजों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया है।

*देश की औद्योगिक प्रगति में झारखंड के योगदान को राष्ट्रीय मंच पर कर रहा है प्रस्तुत*

खान एवं भूविज्ञान विभाग राज्य की प्राकृतिक संपदा, खनन क्षेत्र की संभावनाओं और देश की औद्योगिक प्रगति में झारखंड के योगदान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के माध्यम से पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों के संचालन और देश की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र के योगदान को करीब से देखने एवं समझने का रोमांचक अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

*यूरेनियम परमाणु ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख ईंधन*

खनिज संपदा में बॉक्साइट का विशेष महत्व है, जो एल्युमिनियम उत्पादन का प्रमुख कच्चा माल है। इसका उपयोग परिवहन, निर्माण, विद्युत उपकरण और एयरोस्पेस उद्योगों में किया जाता है। वहीं, बेरिलियम जैसे रणनीतिक खनिज का उपयोग अपनी हल्की प्रकृति, मजबूती और ताप प्रतिरोधक क्षमता के कारण रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस क्षेत्र में होता है। लिथियम आधुनिक ऊर्जा क्षेत्र का महत्वपूर्ण खनिज है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल फोन और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की रिचार्जेबल बैटरियों के निर्माण में किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यूरेनियम परमाणु ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख ईंधन है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खनिजों की उपयोगिता ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना, विनिर्माण, आधुनिक तकनीक और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक विस्तृत है। *IITF-2026 के माध्यम से खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड सरकार राज्य की खनिज संपदा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ खनिज आधारित उद्योगों में निवेश, मूल्य संवर्धन, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को भी रेखांकित कर रहा है*

 

Related Posts

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
Jharkhand

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार

November 21, 2026
रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव
Jharkhand

रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव

November 21, 2026
आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को मिली आजादी की सौगात! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई मुहर, रिहाई के बाद जीवन सुधारने को नियुक्त होंगे काउंसलर
Jharkhand

आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को मिली आजादी की सौगात! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई मुहर, रिहाई के बाद जीवन सुधारने को नियुक्त होंगे काउंसलर

November 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
  • देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
  • रिम्स के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को समर्पित की अत्याधुनिक BSL-III लैब, नए OPD/IPD भवन की भी रखी नींव

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.