Wednesday, November 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित

समाहरणालय सभागार में डीडीसी प्रेमलता मुर्मू और जिप अध्यक्ष शांति देवी ने शॉल-पगड़ी पहनाकर किया पारंपरिक प्रतिनिधियों का स्वागत; बड़गड़ और भंडरिया प्रखंड के स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

November 25, 2026
in Jharkhand, Top News
पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित, 35 ग्राम प्रधानों एवं समाज के गणमान्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*
  • *पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं एवं पारंपरिक ग्राम प्रधानों को मिली नई शक्ति, आदिवासी समाज की परंपराओं, अधिकारों एवं स्वशासन को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर*
    **************************************

गढ़वा। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर झारखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण यादव, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री देवानंद राम, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री पंकज कुमार गिरि, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि, विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि सहित जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पेसा एक्ट के अंतर्गत आने वाले जिले के बड़गड़ एवं भंडरिया प्रखंड के मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुआ, परगणैत, पराणिक, जोगमांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा के प्रधान, घटवाल एवं तावेदार सहित आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में पारंपरिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • *उप विकास आयुक्त ने पेसा एक्ट के महत्व एवं ग्राम प्रधानों की भूमिका पर डाला प्रकाश*

समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू ने झारखंड की स्थापना के 26 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी हुई है। इन परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पेसा एक्ट लागू होने से पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सभाओं को महत्वपूर्ण अधिकार एवं शक्तियां प्राप्त हुई हैं। पेसा एक्ट का उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्वशासन की व्यवस्था को मजबूत करना तथा स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। गढ़वा जिले के बड़गड़ एवं भंडरिया प्रखंड पेसा एक्ट के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पारंपरिक व्यवस्था और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव एवं सहयोग से गांवों के विकास, सामाजिक समरसता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिल सकती है।

  • *जिला परिषद अध्यक्ष ने पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को बताया समाज की मजबूत नींव*

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की पारंपरिक ग्राम व्यवस्था हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान, परगणैत एवं अन्य पारंपरिक प्रतिनिधि वर्षों से समाज को संगठित रखने, विवादों के समाधान तथा सामाजिक समरसता कायम करने में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज के इन महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों का मनोबल बढ़ता है और उनकी सेवाओं को उचित पहचान मिलती है। उन्होंने सभी पारंपरिक प्रतिनिधियों से गांवों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

  • *जिला कल्याण पदाधिकारी ने आदिवासी कल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर दिया बल*

जिला कल्याण पदाधिकारी श्री देवानंद राम ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ग्राम प्रधान एवं समाज के अन्य प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने तथा लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं विकास के प्रति सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज एवं सामाजिक व्यवस्था का संरक्षण करते हुए विकास की मुख्यधारा से जुड़ना समय की आवश्यकता है।

  • *गढ़वा विधायक प्रतिनिधि ने आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण पर दिया जोर*

गढ़वा विधायक प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का इतिहास वीरता, संघर्ष और बलिदान की गौरवशाली गाथाओं से भरा हुआ है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और विचारों से समाज को जल-जंगल-जमीन तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं, रीति-रिवाज और पारंपरिक ग्राम व्यवस्था हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के क्षेत्र में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

  • *विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि ने ग्राम स्तर पर एकजुटता एवं विकास को बताया आवश्यक*

विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की स्थापना जिन सपनों और आकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक सामाजिक प्रतिनिधि गांवों में सामाजिक एकता, शांति और आपसी समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी इनकी भूमिका अहम है। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए शिक्षा, जागरूकता और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने की अपील की।

  • *35 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज एवं पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुल 35 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री राजेश तिर्की, श्री रामदास मिंज, श्री पीतांबर सिंह, श्री जय गोविंद राम, श्री हरपुर सिंह, श्रीमती किरण मिंज सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रतिनिधियों का सॉल एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं अन्य प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान और सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों ने झारखंड स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, आदर्शों एवं योगदान पर अपने-अपने विचार साझा किए। सभी ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने, आदिवासी समाज के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन झारखंड की गौरवशाली परंपरा, आदिवासी संस्कृति एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने तथा राज्य के समग्र विकास में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Related Posts

रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
Jharkhand

रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ

November 25, 2026
न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ
Jharkhand

न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

November 25, 2026
सियासत से परे आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर! सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपती को दिया स्नेहिल आशीर्वाद
Jharkhand

सियासत से परे आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर! सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपती को दिया स्नेहिल आशीर्वाद

November 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
  • रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
  • न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.