Friday, November 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

कबाड़ समझे जाने वाले चमड़े से बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड! रांची के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ ने ‘फोर्ब्स’ में बनाई जगह, IITF में हस्तनिर्मित जूते और हैंडबैग बने आकर्षण का केंद्र

धुर्वा के युवा उद्यमी दुष्यन सिंह के नवाचार को मिली वैश्विक पहचान; भारत मंडपम स्थित झारखंड पवेलियन में लेदर स्क्रैप से तैयार विंगटिप ऑक्सफोर्ड शूज ने पेश की टिकाऊ फैशन और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल

November 27, 2026
in Jharkhand, Top News
कबाड़ समझे जाने वाले चमड़े से बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड! रांची के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ ने ‘फोर्ब्स’ में बनाई जगह, IITF में हस्तनिर्मित जूते और हैंडबैग बने आकर्षण का केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter
  • *”फोर्ब्स”(Forbes) में झारखंड, रांची के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ (Ekokintsuki) लेदर स्क्रैप (बेकार चमड़े ) से बना आकर्षक जूता और हैंडबैग की अनूठी पहल को मिला स्थान*
  • *भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन में धुर्वा ,रांची के दुष्यन सिंह अपने स्टार्टअप के ज़रिए लेदर स्क्रैप (बेकार चमड़े ) से बना रहे आकर्षक जूते और हैंडबैग कर रहे हैं प्रदर्शित*
  • *स्टार्टअप द्वारा तैयार विंगटिप ऑक्सफोर्ड जूते इसके रचनात्मक डिजाइन और हस्तनिर्मित शिल्पकला का उदाहरण*
  • *रांची के स्टार्टअप ने टिकाऊ फैशन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
  • *झारखंड पवेलियन में हस्तशिल्प, नवाचार और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा मंच*

*=======================*

नई दिल्ली/रांची :- नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला इस वर्ष झारखंड की राजधानी रांची , धुर्वा से आए दुष्यन सिंह के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ (Ekokintsuki) लेदर स्क्रैप (बेकार चमड़े ) से बना आकर्षक जूता और हैंडबैग को फोर्ब्स(Forbes) ने विशेष स्थान दिया है । उनके स्टार्टअप ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ फैशन की दिशा में अपनी अनूठी पहल से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अपने स्टार्टअप के माध्यम से वे लेदर स्क्रैप (बेकार पड़े चमड़े के टुकड़ों) का बेहतर इस्तेमाल कर आकर्षक जूते और हैंडबैग तैयार कर रहे हैं ।

  • *स्टार्टअप के ज़रिए तैयार कर रहे हैं आकर्षक लेदर प्रोडक्ट*

इस स्टार्टअप (एकोकिंटसुगी)में विभिन्न स्थानों से अनुपयोगी चमड़े के टुकड़े एकत्र किए जाते हैं। इसके बाद इन टुकड़ों को अलग-अलग आकार में काटकर कलात्मक तरीके से जोड़ा जाता है और उन्हें आकर्षक उत्पादों का रूप दिया जाता है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक उत्पाद को हाथों से तैयार किया जाता है। इससे न केवल शिल्पकारों की दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता सामने आती है, बल्कि बेकार सामग्री का उपयोग कर संसाधनों की बर्बादी को कम करने का संदेश भी मिलता है।

  • *यह पहल सतत विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास*

एकोकिंटसुगी की खासियत यह है कि यह बेकार समझे जाने वाले चमड़े के टुकड़ों को उपयोगी और आकर्षक फैशन उत्पादों में बदल रहा है। स्टाइल और डिजाइन से समझौता किए बिना पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार उत्पादन को बढ़ावा देने की यह पहल सतत विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। स्टार्टअप द्वारा तैयार विंगटिप ऑक्सफोर्ड जूते भी इसके रचनात्मक डिजाइन और हस्तनिर्मित शिल्पकला का उदाहरण हैं। भारत मंडपम स्थित झारखंड पवेलियन में आगंतुक इस स्टार्टअप के उत्पादों को करीब से देख सकते हैं और इसकी नवाचारपूर्ण कार्यशैली से परिचित हो सकते हैं।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में इस वर्ष ‘विकास और विरासत’ (Vikas aur Virasat) की थीम पर मेले में देश के 32 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा 11 देशों के प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियन, हस्तशिल्प, एमएसएमई उत्पाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, वर्चुअल रियलिटी (VR) और गेमिंग पर आधारित ‘प्लेयर्स@मंडपम’ जोन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • *झारखंड की पारंपरिक कला-संस्कृति सहित नवाचार, उद्यमिता और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का अनोखा संगम*

वहीं, मेले में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान भी विशेष रूप से प्रदर्शित हो रही है। राज्य के ढोल वादक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह रहे हैं ।इस प्रकार व्यापार मेले में झारखंड की ओर से एक तरफ पारंपरिक कला एवं संस्कृति तो दूसरी ओर नवाचार, उद्यमिता और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का संगम देखने को मिल रहा है।

 

Related Posts

रूस की हिरासत से सुरक्षित वतन लौटा जमशेदपुर का लाल! झारखंड सरकार और भारतीय दूतावास की त्वरित पहल लाई रंग, एक महीने बाद घर पहुंचे मनीष साहू
Jharkhand

रूस की हिरासत से सुरक्षित वतन लौटा जमशेदपुर का लाल! झारखंड सरकार और भारतीय दूतावास की त्वरित पहल लाई रंग, एक महीने बाद घर पहुंचे मनीष साहू

November 27, 2026
किताबों के पन्नों में दर्ज हुई झारखंड की सियासी हलचल! सीएम हेमंत सोरेन को भेंट की गईं उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन पर लिखी गईं दो खास पुस्तकें
Jharkhand

किताबों के पन्नों में दर्ज हुई झारखंड की सियासी हलचल! सीएम हेमंत सोरेन को भेंट की गईं उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन पर लिखी गईं दो खास पुस्तकें

November 27, 2026
चालान से नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए पहनें हेलमेट! गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए बाइक सवारों को डीटीओ गोपी उरांव ने दिलाई सड़क सुरक्षा की अनूठी शपथ
Jharkhand

चालान से नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए पहनें हेलमेट! गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए बाइक सवारों को डीटीओ गोपी उरांव ने दिलाई सड़क सुरक्षा की अनूठी शपथ

November 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रूस की हिरासत से सुरक्षित वतन लौटा जमशेदपुर का लाल! झारखंड सरकार और भारतीय दूतावास की त्वरित पहल लाई रंग, एक महीने बाद घर पहुंचे मनीष साहू
  • किताबों के पन्नों में दर्ज हुई झारखंड की सियासी हलचल! सीएम हेमंत सोरेन को भेंट की गईं उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन पर लिखी गईं दो खास पुस्तकें
  • कबाड़ समझे जाने वाले चमड़े से बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड! रांची के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ ने ‘फोर्ब्स’ में बनाई जगह, IITF में हस्तनिर्मित जूते और हैंडबैग बने आकर्षण का केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.