Saturday, November 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

फरियादियों की उम्मीदों को मिला संबल! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की पीड़ा, राशन-पेंशन से लेकर स्कूल नामांकन तक के मामलों पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए लगभग 20 आवेदन; बायोमेट्रिक के कारण रुके राशन, 10 माह से लंबित पेंशन और जन्म प्रमाण पत्र सुधार जैसे गंभीर मामलों पर उपायुक्त ने फोन कर विभाग प्रमुखों को लगाई फटकार व दिए सख्त आदेश

November 28, 2026
in Jharkhand, Top News
फरियादियों की उम्मीदों को मिला संबल! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की पीड़ा, राशन-पेंशन से लेकर स्कूल नामांकन तक के मामलों पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

🔸 प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में भंडरिया प्रखंड के तेवाली गांव के निवासी रमेश सिंह ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए अपने पुत्र सुजीत कुमार सिंह को नवोदय विद्यालय से निकाल दिए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र का नामांकन नवोदय विद्यालय के 11वीं कक्षा में माह जुलाई 2026 में कराया गया था। इसके उपरांत अगस्त 2026 में उनके पुत्र का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण इलाज करा कर पुन: नवंबर 2026 में विद्यालय में जाने के उपरांत विद्यालय द्वारा विद्यालय में रखे जाने से मना कर दिया गया एवं CLC देने की बात कही गई। अतः उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि उनके पुत्र का नामांकन उक्त विद्यालय में बरकरार रखने हेतु निदेशित किया जाए ताकि उनके पुत्र का पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से चल सके।

मंझिआंव प्रखंड के खजूरी नावाडीह निवासी महेश्वर महतो ने आवेदन समर्पित करते हुए माह जनवरी 2026 से अब तक राशन नहीं मिलने की शिकायत की एवं राशन दिलाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि डीलर द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा नहीं लगने का कारण बताकर पिछले कई महीनो से राशन नहीं दिया जा रहा है।

भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया निवासी कुमारी कंचन कुशवाहा ने अपने पुत्र एवं पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि सुधार कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र में गलत जन्मतिथि अंकित हो जाने के कारण आधार कार्ड में सुधार कार्य एवं परीक्षा हेतु पंजीकरण में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र पीयूष कुमार के जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 27.01.2014 के स्थान पर 27.01.2016 अंकित किया गया है, जो गलत है। वहीं उनकी पुत्री प्रीति कुमारी के जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 27. 07.2012 के जगह पर 27. 07.2014 किया गया है, जो गलत है। अतः उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र में सही जन्मतिथि अंकित कराने का अनुरोध किया।

नगर ऊंटारी प्रखंड के उमेश पासवान ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत मिलने वाली दिव्यांग, विधवा एवं वृद्ध जनों का पेंशन पिछले लगभग 10 माह से नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पेंशन भुगतान नहीं होने के चलते पेंशनरों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके चलते अपने रोजमर्रा के खर्च एवं इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न पेंशनरों द्वारा सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए उपरोक्त वर्ग के व्यक्तियों को यथाशीघ्र पेंशन की राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 20 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू
Jharkhand

सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू

November 28, 2026
रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा
Jharkhand

रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा

November 28, 2026
अस्पतालों की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के सख्त तेवर, बोले- कागजी आंकड़ों से नहीं, जमीन पर इलाज से दिखे सुधार
Jharkhand

अस्पतालों की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के सख्त तेवर, बोले- कागजी आंकड़ों से नहीं, जमीन पर इलाज से दिखे सुधार

November 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू
  • रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा
  • अस्पतालों की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के सख्त तेवर, बोले- कागजी आंकड़ों से नहीं, जमीन पर इलाज से दिखे सुधार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.