Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादियों ने किया 2 दिवसीय बंद का आह्वान, प्रशासन अलर्ट

नक्सलियों की चेतावनी- बंद न रखनेवालों को जन अदालत लगाकर दी जाएगी सजा

April 13, 2023
in Jharkhand, Top News
naxal bandh
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : चतरा में बीते दिन 5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है। 14 और 15 अप्रैल को दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखंड बंद का एलान को लेकर खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया है। नक्सलियों ने चेतावनी भी दी है कि बंद न रखनेवालों को जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी।

इन चीजों को छूट

हालांकि नक्सलियों ने बंद के दौरान आवश्यक चीजें प्रेस, दूध और एंबुलेंस को मुक्त रखा है। दरअसल, बीते दिनों झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना स्थित ग्रहे जंगल में हुई एक मुठभेड़ में पांच नक्सलियों की मौत हो गई थी। इसी के विरोध में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने दो दिन का बंद का आह्वान किया है।

झारखंड और बिहार पुलिस के अधिकारियों को भेजा गया पत्र

इस संबंध में झारखंड और बिहार पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि झारखंड राज्य के सीमावर्ती जिले विशेषकर गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका मुख्य रूप से भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों से प्रभावित है। इसके अलावा लखीसराय और मुंगेर में माओवादी की सक्रियता है।

ये क्षेत्र संवेदनशील

उग्रवादियों के गतिविधियों के कारण क्यूल- जमालपुर, क्यूल-जसीडीह, गैंड कोर्ड लाइन तथा जीटी रोड का क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है। उग्रवादियों द्वारा प्रतिशोध स्वरुप अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में पुलिस, अर्धसैनिक बलों, थाना, ओपी, पिकेट, बैस कैम्प, चौकीदार, पुलिस मुखबिर, मोबाइल टावर, रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालय, विकास कार्य से जुड़े ठेकेदार सहित उनके कार्यस्थल, उनके उपकरण, वाहन, मुंशी, मजदूर आदि पर हमला कर हिंसक घटना कारित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विशेष सतर्कता और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करे- खुफिया विभाग

खुफिया विभाग ने कहा है कि उग्रवाद प्रभावित जिलों में सिक्युरिटी ऑडिट कराते हुए विशेष सतर्कता और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करें। नक्सली संगठन ने बीते बुधवार को बिहार के गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र बालसोत गांव स्थित बिजली के ट्रांसफर्मर पर बिहार- झारखंड रिजनल कमेटी (माओवादी) की ओर जारी किया गया। इलाके में हस्तलिखित पर्चा चिपकाया गया है।

Related Posts

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.