रांची. आगामी 5 मई से तीन दिवसीय राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए राजधानी रांची के एक निजी होटल में सांसद संजय सेठ के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन का आयोजकों का उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी में एकता बंधुत्व शांति सामाजिक समरसता का भावना पैदा करना है। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों को एक साथ लाना भी है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने बताया कि सांस्कृतिक से जुड़े आठ प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता, जनजातीय वाद्य प्रतियोगिता, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता एकल और समूह, लोक नृत्य प्रतियोगिता, कोरियोग्राफी थीम आधारित प्रतियोगिता गायन एकल एवं समूह, माइम प्रतियोगिता एवं लघु नाटिका होगा। उद्घाटन समारोह 5 मई को और समापन समारोह 7 मई को आयोजित किए जाएंगे।
दोनों समारोह में झारखंड के यूथ आईकॉन प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव के उद्घाटन और समापन समारोह में विभिन्न केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिलेगा और रांची लोकसभा में एक सकारात्मक और कलात्मक माहौल बनेगा।










