Friday, February 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

‘DD Jharkhand पर क्षेत्रीय भाषाओं में हो झारखंडी वीरों की गाथाओं पर प्रसारण’, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिल सांसद संजय सेठ ने की मांग

पत्रकारों के लिए राष्ट्रीकृत जीवन व स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का आग्रह

April 15, 2023
in Jharkhand, Top News
sanjay seth
Share on FacebookShare on Twitter
  • खेलगांव में राष्ट्रीय प्रशिक्षण व केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय खोलने का दिया सुझाव
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग

रांची : सांसद संजय सेठ में दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण खेलकूद एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में सांसद उन्हें सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया। रांची सहित झारखंड के विभिन्न बिंदुओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री को दिए गए ज्ञापन में सांसद ने डीडी झारखंड, खेल गांव सहित पत्रकारों के कल्याण पर भी चर्चा की।

झारखंड दूरदर्शन पर चले राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की पटकथा

सांसद ने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि आजादी के अमृत काल में झारखंड दूरदर्शन के द्वारा राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों सहित सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व के जीवन की पटकथा का प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में होना चाहिए। ताकि लोग अपने राज्य की महान विभूतियों के वीर गाथाओं से अवगत हो सकें।

खेलगांव में राष्ट्रीय स्तर पर लगे प्रशिक्षण शिविर

सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राजधानी रांची में स्थित खेलगांव एशिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कंपलेक्स है। परंतु इसका पूरी तरह सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। यहां पर केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय खोलने की योजना पर काम करना चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर यहां आयोजित होना चाहिए। इससे देशभर के खिलाड़ी एक दूसरे से जुड़ सकेंगे।

इन मुद्दों पर भी की बात

रांची सांसद सेठ ने मंत्री से कहा कि रांची दूरदर्शन पर 24 घंटे का प्रसारण आरंभ हो चुका है। 24 घंटे प्रसारित इस चैनल की उपलब्धता डीटीएच, टाटा स्काई, एयरटेल टीवी जैसे प्लेटफार्म पर नहीं है। इस वजह से लोग चाह कर भी यहां की खबरें अन्य क्षेत्रों में देखने से वंचित रह जाते हैं। इस दिशा में भी काम करने की आवश्यकता है। वहीं झारखंड सहित देशभर में बड़ी संख्या में यूट्यूब चैनल चल रहे हैं, जो खबरों का प्रसारण करते हैं। ग्राउंड लेवल पर उनके पास कई बार बेहतर समाचार होते हैं, इनके प्रसारण को मान्यता मिल सके। इस दिशा में शीघ्रता से काम करने की आवश्यकता है। एक नियमावली बनाकर ऐसे यूट्यूब चैनलों को मान्यता देने, उनका निबंधन कराने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

पत्रकारों को मिले राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा

संजय सेठ ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में पत्रकार काम करते हैं। कई बार उनका काम जोखिम भरा होता है। ऐसे पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा, उनके परिवार का स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं उन्हें मुहैया कराने की दिशा में काम करना चाहिए। इसके साथ ही इसके लिए भी एक राष्ट्रीय स्तर की नियमावली बनाना चाहिए।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही अश्लीलता, हो कार्रवाई

वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म के मामले में सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वर्तमान समय में फिल्मों की बाढ़ सी आई है। इसके प्रति नागरिकों का आकर्षण भी बढ़ा है। यहां क्रिएटिविटी के नाम पर अश्लीलता भी परोसी जा रही है। बड़ी संख्या में ऐसी सामग्री आ रही है, जो गाली गलौज और अश्लीलता से भरी होती है। कई बार इसकी सामग्री परिवार के साथ बैठकर देखने लायक नहीं होती। ऐसी संस्थाओं को दिशा निर्देश दिए जाने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई करने की भी जरूरत है।

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.