Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोहरदगा, बरहरवा और गोड्डा में एफएम रेडियो की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

April 28, 2023
in Jharkhand, Top News
fm radio
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आज देश भर में 91 एफएम ट्रांसमीटर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इनमे झारखंड के लोहरदगा, साहिबगंज जिले के बरहरवा और गोड्डा में प्रसार भारती आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर का लोकार्पण किया गया। लोहरदगा में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित थे।

सूचना का एक बेहतर माध्यम है रेडियो – डॉ. रामेश्वर उरांव

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि रेडियो हमेशा से लोगों के सूचना का एक बेहतर माध्यम रहा है। आज भी रेडियो का महत्व कम नहीं हुआ है। यहां एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया जाना निश्चित रूप से गर्व की बात है। इसका लाभ सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। लोगों को सूचनाओं के साथ मौसम और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

विकास की गति को मिलेगा बढ़ावा- डीसी

लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि एफएम ट्रांसमीटर का शुभारंभ होना निश्चित रूप से विकास की गति को बढ़ाने वाला साबित होगा। आने वाले समय में इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। इस दौरान पद्मश्री मधु मनसूख मंसूरी सहित क्षेत्र के कलाकार और अन्य लोग मौजूद थे।

निशिकांत दुबे ने पीएम का जताया आभार

गोड्डा में आयोजित समारोह में सांसद निशिकांत दुबे ने एफएम रेडियो की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वे लगातार एफएम के लिए प्रयासरत थे। प्रसार भारती का पहले से ही गोड्डा में कार्यालय है।

20 किमी की दूरी तक सुनाई देगा रेडियो

इसी में अब 103।6 मीटर फ्रीक्वेंसी पर एफएम गोड्डा जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी तक सुनाई देगा। कार्यक्रम दिल्ली से प्रसारित होंगे। लोग विविध भारती और संगीत के अलावा समाचार भी एफएम पर सुन पाएंगे।

पीएम ने कुल 91 एफएम ट्रांसमीटर सेंटर का किया ऑनलाइन उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कुल 91 एफएम ट्रांसमीटर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसमें झारखंड के तीन जिलों को एफएम की सौगात मिली। एफएम का उद्घाटन आज सुबह 10रू30 बजे किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री सूचना प्रसारण डॉ एल मुरुगन भी मौजूद रहे।

Related Posts

झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
Jharkhand

झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!

July 3, 2025
गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!

July 3, 2025
गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!
Jharkhand

गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!

July 2, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
  • गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
  • गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.