इस्लामाबाद : क्या वाकई में घोर कलियुग आ गया है। ऐसा इसीलिए कह रहे हैं जिंदा इंसान तो छोड़िये अब मुर्दाे को भी कब्र में सुकून नहीं है। क्योंकि पाकिस्तान में वहशी दरिंदों ने यौन सुख के लिए ऐसा तरीका आजमाया कि उसने पूरी मानवता और इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया है। विकृत मानसिकता के लोगों ने कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई जिसके बाद परिजनों में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है।
पाक में मृत लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार
पाकिस्ता्नी में दरिंदों की शैतानी करतूत के बाद जवान महिलाओं और लड़कियों को कब्र में दफनाने के बाद उनके मजार पर इस तरह लोहे के सुरक्षा आवरण लगाए जा रहे हैं ताकि वह लोग कब्र में से शवों को निकाल कर उसका बलात्कार न कर सके। कई लोगों ने जवान मृत लड़कियों और महिलाओं के शवों की सुरक्षा के लिए कब्र पर लोहे का गेट और उस पर ताला लगाना शुरू कर दिया है।
कब्र की सुरक्षा के लिए परिजन करते हैं पहरेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कब्र की सुरक्षा के लिए परिजन पहरेदारी भी करते हैं। वहीं लोगों की ये कोशिश रहती है कि शव पर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नमक डाला जाए ताकि वह जल्दी से गल जाए। कराची और अन्य शहरों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले सिंध प्रांत के एक गांव में 14 साल की एक लड़की के शव के साथ एक दरिंदे ने रेप किया था। उससे पहले एक आरोपी ने एक महिला के शव को कब्र से निकाल कर दरिंदगी को अंजाम दिया था।
मौलाना ने की कड़ी निंदा
जमीयत उलाम ए इस्लारम पाकिस्तान के मौलाना राशिद ने ऐसी घटनाओं पर कहा, ‘जिंदा रहते हुए औरतें शैतानों और बुरी नजर रखने वालों से खुद को जैसे तैसे बचाती रहती हैं, लेकिन अब यह मामला उनकी कब्रों तक पहुंच गया है, जो खौफनाक होने के साथ मुल्क को शर्मसार करता है। ऐसे लोगों को दोजख की आग में जलना पड़ेगा। दरिदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’ वहीं स्थानीय पुलिस और समाज के जागरूक लोगों ने भी ऐसे मामलों पर चिंता जताई है।










