रांची : समलैंगिक विवाह को प्रोत्साहित करने एवं उसे कानूनी जामा पहनाने के प्रयास का विरोध शुरू हो गया है। राजधानी रांची के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के 5 प्रतिनिधियों ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है समलैंगिक विवाह पर जो कानूनी जामा पहनाने की बात चल रही है, उसका हम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के अनुसार स्त्री पुरुष के बीच के विवाह की परंपरा रही है। पश्चात संस्कृति को भारतीय परंपरा में लाया जाने का प्रयास नहीं हो। क्योंकि इससे समाज में कुरीतियां बढ़ेगी।









