सोनाहातु (रांची) : रांची जिले के सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के पंडाडीह पंचायत अंतर्गत भुरसूडीह गांव का सरकारी स्कूल जर्जर हो गया है। जिसके कारण नौनिहालों की जिंदगी खतरे में है। यहां एक भी मूलभूत सुविधा नहीं है, ताकि बच्चे पढ़ाई कर सके। इस विद्यालय 26 बच्चों का नामांकन है। जिसमें एक पारा शिक्षिका कार्यरत हैं।
पीने के लिए नहीं है पानी
विद्यालय को प्रखंड संसाधन केंद्र सोनाहातु की ओर से अनदेखी कर दिया गया है। जिसका खमियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि यह विद्यालय कई समस्याओं से जुझते हुए संचालित किया जा रहा है। विगत जनवरी माह से पीने का पानी नहीं है। छात्र अगल बगल से पानी मांगकर पीने को मजबूर हैं। टंकी तो लगाया गया है। किंतु खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं होती है।
जान जोखिम में डालकर पढ़ते हैं बच्चे, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना!
विद्यालय के कमरे का भी सभी छत जर्जर अवस्था में है। स्कूल के कमरे का जर्जर होने शिक्षक और बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। इसके अलावा जर्जद भवन के गिरने का खतरा बना रहता है। कभी भी किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार लोग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक भवन की मरम्मत नहीं की गई है। विद्यालय में पानी की समस्या और छत का जर्जर अवस्था में होना काफी चिंताजनक है। यदि उच्चाधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।









