Tuesday, June 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

जंतर मंतर पर देर रात पहलवानों के साथ हाथापाई, कई लोग हुए गंभीर रूप घायल

दिल्ली पुलिस पर लगा महिला पहलवानों के साथ अभद्रता का आरोप, सभी मेडल लौटाने का एलान

May 4, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरने में बुधवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि धरना दे रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई भी हुई है। इतना ही नहीं पहलवानों ने पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज और मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें भी आई हैं। अंतरराष्ट्रीय रेसलर्स विनेश फोगाट के भाई का सिर फूट गया। बुधवार रात को हुई घटना के बाद अब विनेश फोगाट ने एलान किया है कि पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए सभी मेडल लौटाएंगे।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं पहलवान

दरअसल, जंतर मंतर पर पहलवान 23 अप्रैल से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते वक्त रो पड़ीं विनेश फोगाट

बताया जा रहा है कि रात 11 बजे जंतर मंतर पर यह हाथापाई हुई। इसके पीछे मुख्य वजह फोल्डिंग बेड थी। दरअसल, बारिश के चलते गद्दे गीले हो गए थे, ऐसे में धरनास्थल पर फोल्डिंग बेड लाए जा रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो ये पूरा बवाल शुरू हुआ। पहलवानों के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और महिला पहलवानों से भी दुर्व्यवहार किया गया। विनेश फोगाट मीडिया से बात करते वक्त रो पड़ीं, उन्होंने कहा, अगर वे हमें मारना चाहते हैं, तो मार दें।

पहलवानों ने क्या लगाया आरोप ?

उधर, पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व पहलवान राजवीर ने बताया, बारिश से हमारे गद्दे भीग गए थे तो हम सोने के लिए फोल्डिंग बेड ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगट को गाली दी और हमारे साथ हाथापाई की। उन्होंने हमें मारना शुरू कर दिया। बजरंग पुनिया के साले दुष्यंत और राहुल के सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने डॉक्टरों को मौके पर नहीं पहुंचने दिया। यहां तक कि महिला कांस्टेबल भी हमारे साथ बदसलूकी कर रही थीं।

महिला पहलवानों के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार- विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने कहा, पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थीं।पूनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की।

बजरंग पूनिया ने किसानों से की ये अपील

बजरंग पूनिया ने किसानों और उनके नेताओं को धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी। हम किसानों को यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए बुलाएंगे। ट्रैक्टर या ट्रॉली, आपको जो कुछ भी मिलता है, बस यहां आ जाइए। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026
पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”
Jharkhand

पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”

June 23, 2026
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”
Jharkhand

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
  • पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”
  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.