Desk. दिल्ली के एक अस्तपाल में महिला कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। महिला से उसके परिचित युवक ने ही रेप किया। इस दौरान युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर उसके दांत भी तोड़ दिए। आरोप है कि आरोपी ने पहले महिला के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से हमला कर उसके दांत तोड़ दिए। युवक के इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोपी ने अचेत अवस्था में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुसिल ने दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम भी जारी है।
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीमाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि पीड़ित महिला पर जानलेवा हमला के बाद आरोपी युवक ने पार की सारी हदें पार की। जीबी पंत अस्पताल में महिला के साथ उसके जानकार द्वारा रेप और जानलेवा हमले का केस सामने आया है। पीड़ित महिला को भयावह अंदरूनी चोटें आई हैं. अस्पताल में महिला की हालत नाज़ुक है।









