Desk. बांग्लादेश की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर हुई। फ्लाइट बांग्लादेश से काठमांडू जा रही थी। फ्लाइट में करीब 77 यात्री है। सभी सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के करीब एक बजे पटना एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट पर बोइंग बांग्लादेश लिखा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी खामी के कारण इस विमान ने पटना में लैंडिंग की है। दोपहर बाद पौने तीन बजे तक फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका है, जिसके कारण अभी यह विमान पटना में ही है। तकनीकी खामी का समय पर पता लग जाने और समय पर नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने के कारण यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
वहीं लैंडिंग के बाद यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया। उन्हें विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को मैसेज दिया जा रहा है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद विमान काठमांडू के लिए उड़ने की तैयारी करेगा। तकनीकी टीम विमान के फॉल्ट की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि कोई बड़ी समस्या तो नहीं। फ्लाइट 371 में सभी 77 यात्री सुरक्षित बैठे हुए हैं।









