रामगढ़ : रामगढ़ और हजारीबाग जिले को जोड़ने वाली गिद्दी दामोदर पूल पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है। लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण जब हुआ था, उस समय भारी वाहन कम चला करते थे। लेकिन समय बदला और सीसीएल एवं निजी कंपनियों के भारी भरकम वाहन पूल से होकर गुजरने लगे। जिसका परिणाम यह हुआ की पूल जर्जर होती चली गई।
पिछले 10 दिनों से विशाखापट्टनम की टीम के द्वारा पुल की जांच लगातार की जा रही है। जिसमें आज इंजीनियरों के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से पिलर की जॉइंट को बारीकियों से निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि अगले 10 से 15 दिनों में कुछ स्पेशल टीम भी आने वाली है। विशाखापट्टनम की टेक्निकल टीम, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, एंड कंसल्टेंसी इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पुल के निरीक्षण का काम किया जा रहा है।









