रांची : जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार आईएएस छवि रंजन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छवि रंजन को होटवार जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि कल ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी। रिमांड पर लेने के बाद ईडी छवि रंजन से और भी पूछताछ करेगी।
बता दें कि जमीन के फर्जी दस्तावेज को लेकर इस पूछताछ में आईएएस की मुश्किलें बढ़ गई है। हेहल अंचल सहित और भी कई अन्य जमीनों मे आईएएस की संलिप्तता की बातें सामने आई है और कुछ साक्ष्य भी ईडी को मिले हैं जिसे लेकर ईडी के अधिकारी छवि रंजन से पूछताछ कर रहे थे।
गौरतलब है कि सेना सहित अन्य जमीन के फर्जी डीड के मामले मे ईडी के द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसमें अबतक 07 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस मामले में अफसर अली, इम्तियाज खान, मो. सद्दाम, भानू प्रताप, प्रदीप बागची, तल्हा खान और फैयाज खान को गिरफ्तार किया गया है।









