रांची. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स के लेखक और प्रसिद्ध शोधकर्ता डॉ. हरिशचंद्र वर्मा दिनांक 10 और 11 मई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में अपना व्याख्यान देंगे। इस व्याख्यान में अन्य अकादमिक गतिविधियों के अलावा प्रो. एचसी वर्मा अपनी प्रयोगशाला सुरीला के विषय में विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे।
ज्ञात है कि दो खंडों में लिखित उनकी पुस्तक कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स ने भौतिकी के विद्यार्थियों के बीच एक अकादमिक क्रांति ला दी थी। कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने इस दो दिवसीय कार्यशाला को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह होना है कि इस लब्ध प्रतिष्ठित, पद्मश्री प्राप्त विद्वान की अकादमिक श्रेष्ठता से न सिर्फ हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षक लाभान्वित हो बल्कि अन्य विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के सबंधित विषय के शिक्षक और विद्यार्थी के अलावा विद्यालयों के 12 वीं कक्षा के शिक्षक और विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकें।
इसी क्रम में उन्होंने डॉ. वर्मा के सुरीला लैब की संकल्पना की बात करते हुए कहा कि इसका अर्थ स्टूडेंट रिसर्च एक्सपोजर लैब है, जिसके तहत low कॉस्ट expenditure पर विद्यार्थियों के लिये शोध कार्य उपलब्ध होगा। इसी तर्ज पर हमारा विश्वविद्यालय आगे कार्यरत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यशाला से कई महत्वपूर्ण तथ्य निकल कर शिक्षक और शोधकर्ताओं के लिए लाभकारी साबित होंगे। कार्यशाला के प्रथम दिन व्यख्यान और दूसरे दिन विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाना है। यह जानकारी पीआरओ प्रो. राजेश कुमार सिंह ने दी है।









