Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

ओडिशा के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश, नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात

May 9, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को और मजबूत करने के लिए आज ओडिशा के लिए रवाना हो गये। वे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के डिप्टी ब्ड तेजस्वी यादव और संजय झा भी मौजूद हैं। तीनों नेता विशेष विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए हैं। सभी विपक्षी एकता को मजबूत करने के मुद्दों पर नवीन पटनायक से बात करेंगे।

CM नीतीश की नवीन पटनायक से अच्छे रिश्ते

इससे पहले उन्होंने विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए कई मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछले दिनों बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। बीजेपी ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी है। इसके बाद भी नवीन पटनायक के बीजेपी नेताओं खासकर पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, नीतीश कुमार भी नवीन पटनायक से अच्छे रिश्ते की बात कह चुके हैं।

गठबंधन की राजनीति पर विश्वास नहीं करते नवीन पटनायक

हालांकि, ओडिशा के मुख्यमंत्री गठबंधन की राजनीति पर कभी विश्वास नहीं करते है। वे हमेशा अपना अलग स्टैंड लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में नीतीश के लिए नवीन पटनायक को विपक्षी एकता के लिए मनाना टेढ़ी खीर है। वहीं, 13 मई को CM नीतीश मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सकते हैं।

लगातार पांच बार से सीएम हैं नवीन पटनायक

नवीन पटनायक पूरे देश में अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो अपने राज्य की भाषा उड़िया न तो बोल पाते हैं और न ही लिख सकते हैं। इसके बावजूद लोग उन्हें लगातार पांच बार जीता चुके हैं। वे हर बार पहले के मुकाबले अधिक वोटों से जीतते हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय में बीजेपी और कांग्रेस दोनों मुख्य राष्ट्रीय पार्टियों से बराबर की दूरी बनाकर अपनी राजनीति कर रहे हैं।

मुंबई भी जाएंगे CM नीतीश

नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलने महाराष्ट्र भी जा सकते हैं। दोनों नेताओं से उनकी मुबंई में मुलाकात की बात कही जा रही है। संभवत 13 मई को सीएम मुंबई जाएंगे।

इस संभावित मुलाकात से पहले बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुंबई में इन दोनों नेताओं से मुलाकात की थी। वहीं, नीतीश कुमार इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.