Desk. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री से भरी बस पुल तोड़कर 50 फीट नीचे गिर गयी। इसमें 22 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में कई लोग घायल भी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गयी।
वहीं इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।
वहीं बस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार की घोषणा भी सीएम ने की है। हादसे में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।