रांची. ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग दी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि उसके काले धुंए की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दी।
मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, आग लगने की वजह से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई लोग इससे पहले कुछ समझ पाते कि आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैलने लगी और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग के आगोश में आ गई।
पहले तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों ने खुद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन में नाकामयाब रहे इसी बीच मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाने को भी दी गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी है। अभी तक फैक्ट्री के मालिक के द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।









