सिंदरी (धनबाद) : किसको कहें, कौन सुनेगा? कुछ ऐसा ही मामला बलियापुर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां करोड़ों रुपए की लागत से झरिया से लेकर बलियापुर चौक तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हजारों अनियमितताएं नजर आ रही है। सड़क की अगर हम बात करें तो सड़ी हुई पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं बगल में बन रहे गार्ड वाल में कोलियरी क्षेत्र से निकल रहे बीसीसीएल की पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इतना ही नहीं बालू और सीमेंट का जो भी इस्तेमाल हो रहा है वो भी घटिया तरीके से हो रहा है। पत्थर खदान से निकली हुई डस्ट का इस्तेमाल सीमेंट के रुप में काम लिया जा रहा है। हो रहे सड़क निर्माण को देखने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में क्षेत्र का विकास अगर हो तो कैसे हो। अगर सड़क की बात करें तो सड़क एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने का काम करती है। जहां क्षेत्र का विकास समाहित है। अगर इस तरह की सड़क का निर्माण हो तो क्षेत्र का विकास कैसे होगा। इस संबंध में अधिकारी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सिर्फ इतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है।









