सरायकेला खरसावां : जिला के कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड कंपनी का पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावी स्वावलंबी सहयोग समिति ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के गेट को अनिश्चितकालीन जाम कर दिया।
इस संबंध में विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने बताया कि विगत 4 महीनों से विस्थापितों की समस्या, रोजगार एवं जमीन के मुआवजे को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था। परंतु कंपनी प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंगी।
जिससे बाध्य होकर आज कंपनी के गेट को अनिश्चितकालीन जाम किया गया। वहीं दूसरी ओर कंपनी के जीएम लैंड लाइजनिंग अरुण कुमार ने विस्थापितों की मांगों को कंपनी प्रबंधन द्वारा अनसुना करने के कारण कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।









