सरायकेला : भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में खाद्य आयोग के चेयरमैन ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सचिव से मामले की जांच कर अतिशीघ जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है।
खाद्य आयोग के चेयरमैन ने 16 मई को अगली सुनवाई की तिथि भी तय कर दी है। यह जानकारी भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि वे दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में चावल आपूर्ति नहीं होने को लेकर खाद्य आयोग में लिखित शिकायत की थी। जिसपर इन दिनों सुनवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर झारखंड खाद्य आयोग में वाद संख्या 07/2023 के तहत जांच चल रही है।









