सरायकेला खरसावां : जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात आरक्षी अशोक यादव को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने लाइन क्लोज करने का आदेश दिया है। आरक्षी अशोक यादव पर आरोप है कि वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पैसे उगाही का काम कर रहा था। जिसकी शिकायत डीआईजी को प्राप्त हुई थी।
बताया जाता है कि आरक्षी की नियुक्ति खरकई टीओपी में की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी के मौखिक आदेश पर खरकई प्रभारी द्वारा आरक्षी को आदित्यपुर थाना भेजा गया था। जहां से वह बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था। इस संबंध कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि आरक्षी के विरुद्ध कुछ सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर लाइन क्लोज किया गया है। इन्होंने अवैध वसूली जैसे आरोपों को खारिज किया है।









