Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, पार्टी जॉइन करते ही सीएम नीतीश पर किया हमला

May 11, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना/ नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गये। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरसीपी सिंह को सदस्यता दिलाई और बीजेपी का पट्टा पहनाया। मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थिति रहे। बता दें कि जब से आरसीपी सिंह ने जदयू छोड़ा तब से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं। उन्हें लगातार विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए नजर आए। आज भी उन्होंने जैसे ही भाजपा में शामिल हुए वैसे ही एक बार फिर नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।

आरसीपी सिंह ने ‘पीएम’ का समझाया मतलब

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं। वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं। वो तो पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश बाबू पीएम थे, पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे लेकिन पीएम का मतलब क्या होता है पलटी मार। पहचान क्या बनी है। बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है।

सीएम नीतीश को हमने कई बार दिखाया आईना- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले क्या बोलते थे कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। हमने कई बार उनको आईना दिखाने की कोशिश की। अगर काम नहीं हो रहा है तो नीतीश कुमार ये बताएं कि आज भारतवर्ष दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कैसे हुआ? आज मुंबई गए हैं वहां वो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। जरा सोचिए कि देश कहां चला गया और बिहार आज कहां है?

सी शब्द से नीतीश को है प्रेम- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले जब भी नीतीश कुमार के पास जाते थे तो वो कहते कि क्राइम और करप्शन के वो खिलाफ हैं। उनको सी (C) शब्द से बड़ा प्रेम है लेकिन सी से चेयर (Chair) भी होता है। आज कल वो कुर्सी के लिए ही सब कर रहे हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 2005 से भी खराब स्थिति हो गई है। आप एक मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है। ये किस काम के लिए हैं? एक दिन ओडिशा, दूसरे दिन झारखंड तो तीसरे दिन मुंबई पहुंच गए।

‘बिना नेता की नहीं होती है एकता’

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे आरसीपी सिंह ने कहा कि वो बार बार इतिहास की बात करते हैं। नीतीश कुमार इतिहास मत भूलें। 2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी लेकिन नीतीश कुमार क्या एकता करेंगे। उनके नेता कौन हैं? बिना नेता की एकता होती है क्या?

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

March 30, 2026
गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
Jharkhand

गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

March 30, 2026
12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा
Jharkhand

12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

March 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.